समूह-ख, ग के पदों पर खुली भर्ती, जल्दी करें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से समूह-ख और ग के पदों के लिए भर्ती प्रक्रया शुरू कर दी गई है। समूह-ख के 53 पदों के लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
समूह-ग के 49 पदों के लिए सात फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। समूह-ख में प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के 18, जिला पंचायत में अभियंता के छह, पर्यटन विभाग में प्रवक्ता के पांच, औद्योगिक विकास विभाग में कार्मिक अधिकारी और सहायक निदेशक के एक-एक, सहायक भू-वैज्ञानिक के चार पद हैं।
इनके अलावा ग्राम्य विकास विभाग में प्रसार प्रशिक्षण अधिकारी के 12, खेल विभाग में जिला क्रीड़ा अधिकारी का एक और महिला कल्याण विभाग में अधीक्षक के पांच पद हैं।
यह है पूरी जानकारी
समूह-ग के तहत पर्यटन विभाग में सहायक प्रवक्ता का एक, खेल विभाग में उप-क्रीड़ा अधिकारी के तीन, औद्योगिक विकास विभाग में प्राविधिक सहायक के चार, खान निरीक्षक के दस, सर्वेक्षक का एक और मानचित्रकार का एक पद है।
इसके अलावा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में अवर अभियंता के पांच और शहरी विकास विभाग में प्रधान लिपिक के 24 पद शामिल हैं।
समूह-ख के कुल पद - 53
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि - तीन फरवरी
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 18 फरवरी
परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि - 23 फरवरी
समूह-ग के कुल पद - 49
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि - सात फरवरी
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 23 फरवरी
परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि - 27 फरवरी