मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी का मौका, रोजगार मेले में होंगी बंपर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी पानी है तो आपके पास सुनहरा अवसर है। ग्रैंड रोजगार मेले में बंपर भर्ती होने जा रही है। तो देर किस बात की, जल्दी करें...
सेवायोजन विभाग की तरफ से 17 जुलाई को 600 से अधिक पदों के लिए ग्रैंड रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश व देहरादून की कंपनियां शिरकत करेंगी। रोजगार मेला सुबह से लेकर शाम तक चलेगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय में मेले में हिस्सा अभ्यर्थी अपना नाम मॉडल करियर सेंटर में पंजीकरण कराना होगा। इंटरव्यू के लिए 17 जुलाई सुबह 11 बजे मूल प्रमाण पत्र सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। इसके साथ ही करियर गाइडेंस शिविर का भी आयोजन होगा।
इन पदों पर मौका
-सिनर्जी कंसलटेंट में ट्रेनी अप्रैंटिसशिप में सौ पद। इसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट है।
-अमीशी इंटरनेशनल में 30 ट्रेनी की दरकार है। इसके लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट है।
-श्री राम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस में 25 पदों के लिए नियुक्ति होंगी इसमें शैक्षिक योग्यता स्नातक है।
-एनआईआईटी-आईएफबीआई में सीनियर बैंक ऑफिसर के दस पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें शैक्षिक योग्यता स्नातक है।
-टीएनएस नोएडा स्नातक इंजीनियरिंग प्रशिक्षु के लिए योग्यता हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कम से कम 60 फीसदी अंक आवश्यक है। इसके साथ ही बीटेक
की डिग्री अनिवार्य है।
-बजाज एलयांज में सेल्स मैनेजर के 24 पदों पर सेलेक्शन होगा। इसमें शैक्षिक योग्यता स्नातक व एमबीए है।
इन पदों पर मौका
-मोशिको सूज में कार्यकारी के 50 पदों के लिए सेलेक्शन होगा, शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट व स्नातक
-यूरेकाफोब्स में सेल्स ट्रेनी के 50 पदों पर सेलेक्शन होगा, इसके लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट व स्नातक है
-सोडक्सो फौसील्टी में कुक, किचन हेल्पर, डिश वासर के करीब सौ पदों के लिए होगा सेलेक्शन
-टीडीएस प्लेसमेंट में दस पदों के लिए सेलेक्शन होगा। इसमें शैक्षिक योग्यता बीटेक मैकेनिकल है।
-ओला कमर्िशयल ड्राइवर के 12 पदों के लिए सेलेक्शन होगा। शैक्षिक योग्यता मात्र साक्षर होना आवश्यक हालांकि कमर्िशयल ड्राइविंग लाइसेंस होना
आवश्यक है।
-पल्स इंटरनेशनल में सहायक प्रबंधक के 22 पदों के लिए सेलेक्शन होगा। इसमें शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक है।
-पैरामाउंट पोलिस सेलाकुई में हेल्पर के 12 पदों के लिए सेलेक्शन होगा।