{"_id":"508ef038a4e5110a961afaf3f464cf9c","slug":"job-in-power-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम में नौकरियों की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम में नौकरियों की बहार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Nov 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में ऊर्जा निगम के संविदा विद्युत कर्मियों को तगड़ा झटका लगने जा रहा है। निगम प्रबंधन ने खाली पदों को नियमित कर्मचारियों से भरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण प्रकरणः पीड़िता को जान का खतरा
विज्ञापन
500 पदों पर तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों के चयन के लिए पिछले सप्ताह प्रस्ताव बनाकर प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की को भेजा जा चुका है। उपनल के माध्यम से ऊर्जा निगम में रखे गए लगभग दो हजार विद्युत संविदा कर्मी एक माह से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
इससे निगम की बिजली आपूर्ति व्यवस्था कई स्थानों पर गड़बड़ाई हुई है। दीपावली के दौरान भी ऊर्जा निगम को परेशानी उठानी पड़ी।
पढ़ें, रिटायरमेंट के बाद किसी 'काम' के नहीं सचिन तेंदुलकर
इसे ध्यान में रखते हुए ऊर्जा निगम प्रबंधन की ओर से 500 पदों पर नियमित कर्मचारियों की तैनाती का प्रस्ताव प्राविधिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है। परिषद के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कर योग्य आवेदकों का चयन किया जा सकेगा।
संविदा कर्मी भी दे सकते हैं परीक्षा
विद्युत संविदा कर्मी भी प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते है। परीक्षा में सफल होने पर उनकी भी नियमित नियुक्ति की जा सकती है।
ऊर्जा निगम की ओर से दो चरण में प्रस्ताव तैयार किया गया है। पहले चरण में 150 और दूसरे चरण में 350 कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव प्राविधिक शिक्षा परिषद को भेजा गया है।
- एसएस यादव, प्रबंध निदेशक ऊर्जा निगम
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---