फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   job for uttarakhand hilly youth in private sidcul

खुशखबर: औद्योगिक विकास की खुलेगी राह, प्राइवेट सिडकुल में मिलेगा पहाड़ के युवाओं को रोजगार

Sun, 09 Dec 2018 12:31 PM IST
अंकुर शर्मा, अमर उजाला, हल्द्वानी
अंकुर शर्मा, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 09 Dec 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
job for uttarakhand hilly youth in private sidcul
Job Shimla

पर्वतीय इलाकों में औद्योगिक विकास की राह खुलने जा रही है। कोटाबाग में प्रदेश का पहला पर्वतीय प्राइवेट सिडकुल स्थापित किया गया है।

विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र की मदद से कोटाबाग में हल्द्वानी निवासी नरेंद्र रौतेला ने प्राइवेट सिडकुल स्थापित किया है। 2.5 हेक्टेयर जमीन में बसाए गए इस सिडकुल में 15 औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य है। इनमें 200-250 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने का अनुमान है। पर्वतीय इलाके में उद्यम स्थापित होने से होटल, ढाबे और ट्रांसपोर्ट से भी 150-200 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस सिडकुल में इकाई लगाने पर कारोबारी को सभी तरह की सरकारी सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में दो इकाइयां (बेकरी और मैंथा ऑयल) स्थापित हो गई हैं। इनमें 30-40 लोगों को रोजगार मिला है। समूचे सिडकुल में इकाइयां स्थापित होने के बाद सरकार 50 लाख की आर्थिक मदद भी करेगी। 
विज्ञापन


भू स्वामी को करना है बुनियादी जरूरतों का इंतजाम
प्राइवेट सिडकुल में बुनियादी जरूरतों का इंतजाम भू स्वामी ही करता है। इस सिडकुल में भू स्वामी नरेंद्र रौतेला ने सड़क  बनाई है। पानी के लिए वाटर टैंक और बोरिंग का इंतजाम किया है। बिजली के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं फायदे
- दूरस्थ और पर्वतीय लोगों को घर पर ही मिलेगा रोजगार। मजबूत होगी आर्थिकी।
- पलायन की रोकथाम में होगा मददगार। 
- उद्यम स्थापना से सरकार के खजाने में भी होगी बढ़ोतरी।

यह पर्वतीय इलाके में पहला प्राइवेट सिडकुल है। फिलहाल दो इकाइयां स्थापित की गईं हैं। बाकी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां इकाइयां आने से ढाई सौ से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- विपिन कुमार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed