{"_id":"fe34205f2b6ed90a18864b2a8b20226e","slug":"jilla-panchayat-elections-can-be-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Feb 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव समय से होने को लेकर एक बार फिर संशय है।
विज्ञापन
पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी
हाईकोर्ट से दस दिन की मोहलत मिलने के बाद गुरुवार को शासन की ओर से अधिसूचना जारी होनी थी। देर रात तक इस पर फैसला नहीं हो सका।
सूत्रों के मुताबिक एक बार फिर पंचायत चुनावों को पीछे खिसकाने का रास्ता निकाला जा रहा है। पहले 11 फरवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होनी थी।
पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मुखिया बदलने और विकास कार्य के नाम पर कोर्ट से राहत ले चुनाव आचार संहिता को दस दिन आगे बढ़ा दिया गया। इस हिसाब से 21 फरवरी को चुनाव की आचार संहिता जारी होनी थी।
विज्ञापन
पढ़ें, इस कब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग
इस कार्यक्रम के हिसाब से 20 फरवरी को शासन की ओर से अधिसूचना जारी होनी थी। देर रात तक अधिसूचना जारी नहीं हुई ऐसे में 21 से आचार संहिता लागू होगी कि नहीं इसे लेकर संशय है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन के मुताबिक शासन की ओर अधिसूचना ही जारी नहीं हुई है। ऐसे में शुक्रवार को आचार संहिता लागू करना मुश्किल होगा। उधर शासन के सूत्रों के मुताबिक इस मामले को लेकर विचार किया जा रहा है।
पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज
बताया जा रहा है कि लोक सभा की आचार संहिता के लागू होने से पहले ही सरकार अपने एजेंडे को अमली जामा पहनाने की कोशिश में है। ऐसे में पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण भी हाथ बंधने की आशंका है।
पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए
इस स्थिति को देखते हुए ही पंचायत चुनाव को दो-तीन माह पीछे खिसकाने का रास्ता निकाला जा रहा है। हालांकि देर रात तक भी इस मामले को लेकर रास्ता नहीं निकाला जा सका था। कोई रास्ता नहीं निकलता तो अधिसूचना को एक दो दिन तक टालने की कोशिश की जा सकती है।