फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jija done sali Murder and throw dead body in river in nainital 

जीजा ने साली को बिजली के तार से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, फिर मुंह पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Mon, 24 Jun 2019 08:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jun 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
Jija done sali Murder and throw dead body in river in nainital 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रामनगर में पिछले सप्ताह महिला की हत्या कर उसका शव नंदपुर गांव चिल्किया के पास सिंचाई नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कर उसके जीजा समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


 एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने रविवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि 15 जून को नंदपुर चिल्किया के पास बड़ी नहर में अज्ञात महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कई माध्यमों से प्रयास किए थे।
विज्ञापन


मशक्कत के बाद भजनपुरा दिल्ली निवासी अंकित शर्मा पुत्र शरद शर्मा ने मृतका की शिनाख्त अपनी पत्नी जन्नत निखत अंसारी (19) के रूप में की। उसने ग्राम चोरपानी निवासी उसके जीजा सोनू सैनी पर पत्नी की हत्या का शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसी आधार पर जांच की। सुबूत जुटाने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी जीजा सोनू सैनी समेत थाना अमरोहा के मोहल्ला रफतपुरा निवासी राहुल सैनी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सोनू ने हत्या का अपराध कबूला। बताया कि उसने सांई कॉलोनी पीरूमदारा में किराये के मकान में ले जाकर बिजली के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। हत्या के वक्त उसके मकान में काम करने वाली रेखा और उसका साला गुड्डू उर्फ राहुल सैनी भी मौजूद थे, जिन्हें उसने एक कमरे में बंद कर दिया था।

हत्या के बाद उसने साले गुड्डू की सहायता से वैगनआर कार में शव ले जाकर नहर में डाल दिया। पेट्रोल डालकर आग लगा दी और चेहरा झुलसा दिया ताकि उसकी पहचान न हो सके। उसे शक था कि निखत उसकी हत्या कराना चाहती है। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने सोनू सैनी और गुड्डू को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है। अभियुक्तों से निखत के कान की दो रिंग, दो अंगूठियां, हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार, घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की है।

एसएसपी ने कोतवाल रवि कुमार सैनी, एसआई प्रताप नगरकोटी, जयपाल चौहान, रविंद्र राणा, सर्विलांस प्रभारी किशन चंद्र, एसओजी टीम के सिपाही रियाज अख्तर, अशोक कांबोज, तालिब हुसैन, वीरेंद्र पाल, भूपेंद्र सिंह को ढाई हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। 

जीजा पर बना रही थी शादी का दबाव
पुलिस के अनुसार निखत का अपने पति से विवाद हुआ था। यह मामला दिल्ली कोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए वह नौ जून से अपने जीजा सोनू सैनी के साथ रहने लगी थी। देह व्यापार का धंधा करने वाले सोनू ने नशे की दवा खिलाकर निखत को भी इस धंधे में धकेल दिया। वह सोनू पर शादी के लिए दबाव भी बना रही थी। इसी के चलते सोनू ने अपने साले के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि नौकरानी रेखा, दोस्त शंकर ने आगाह किया था कि निखत उसे (सोनू को) मार सकती है। 
 

बदला लेना चाहती थी जन्नत निखत
सोनू सैनी की शादी 2005 में मीना से हुई थी। इसी दौरान वह थाना नूरपुर जिला बिजनौर यूपी निवासी रुख्सार उर्फ प्रिया के संपर्क में आया। उससे भी शादी कर ली थी। रुख्सार से उसके दो बच्चे हैं। बाद में उसने उन्हें छोड़ दिया था। रुख्सार जन्नत निखत की बहन है। वह बहन का बदला लेने के इरादे से जीजा के संपर्क में आई। परिवार की सहमति पर वह जीजा के साथ रहने रामनगर आ गई थी। यहां आकर उसके जीजा से भी संबंध हो गए। जीजा पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी। यह देख सोनू की पहली पत्नी मीना, उसके भाई गुड्डू ने विरोध किया। बाद में साले के साथ मिलकर निखत की हत्या कर दी। 

पत्नी की मदद से करता था देह व्यापार का धंधा
पुलिस के अनुसार निखत हत्याकांड का मुख्य आरोपी सोनू सैनी अपनी पहली पत्नी की मदद से देह व्यापार का धंधा करता था। दो साल पहले चोरपानी के ग्रामीणों ने एतराज जताया तो पत्थरबाजी तक हुई थी। तब से वह फरार हो गया था। पिछले साल दूसरी पत्नी रुख्सार के साथ मारपीट का मामला भी थाने पहुंचा था। तब रुख्सार के परिजन उसे लेने रामनगर आए थे। मारपीट में कई लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से लोगों ने पुलिस के रवैये पर रोष जताया था।

सिपाही की सूझबूझ से हुई शिनाख्त
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिपाही अशोक कांबोज और तालिब हुसैन ने किसी व्यक्ति के मोबाइल में निखत की सैंडिलों और एक पैर में बंधे काले धागे को देखा। इसी आधार पर शिनाख्त कर पुलिस उसके पति के माध्यम से हत्यारोपियों तक पहुंची। मौके पर बरामद अधजली चादर को देखकर भी पुलिस को देह व्यापार का शक हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed