{"_id":"6838cb777475b90ff608c16b","slug":"jewellery-worth-rs-35-lakh-stolen-by-cutting-the-door-latch-dehradun-news-c-5-1-drn1013-703206-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दरवाजे का कुंडा काटकर 3.5 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दरवाजे का कुंडा काटकर 3.5 लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
प्रेमनगर थानाक्षेत्र स्थित श्यामपुर में 27 मई की देर रात चोरों ने घर के दरवाजे का कुंडा काटकर 3.5 लाख रुपये के जेवर, एक लैपटॉप और कैमरा चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्यामपुर निवासी लक्ष्मी तोमर ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़िता के मुताबिक उनके पति रमेश तोमर पिछले चार दिनों से क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में परिवार के सभी लोग उनके साथ ही रह रहे हैं। 27 मई को चोरों ने इसका फायदा उठाकर उनके घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बताया कि घटना वाली रात्रि को वे और उनकी बेटी पति के साथ अस्पताल में थीं। घर में बाहर से ताला लगा था। चोर पहले तो दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए, इसके बाद कमरे के गेट के कुंडे को काटकर वे कमरे में घुसे थे। इसके अगले दिन उनके पड़ोसियों ने जब अंदर का दरवाजा खुला देखा तो उन्हें सूचना दी। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी की है। पुलिस के मुताबिक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक और स्कूटी से चार लोग दिखे हैं। इसमें से तीन घर के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक बाहर खड़ा था। चोरों ने हेलमेट पहना हुआ था, ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।