फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery and cash stolen from Major's official residence

Dehradun News: मेजर के सरकारी आवास से जेवरात और नकदी चोरी

Wed, 09 Jul 2025 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from Major's official residence
I
विज्ञापन

IIमेजर की पत्नी की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I

I
I
Iभारतीय सेना के मेजर विशाल गिरी के सरकारी आवास से चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए। उनकी पत्नी गत 30 जून से बाहर गई हुईं थीं। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मेजर विशाल गिरी की पत्नी नीति भाटिया की शिकायत पर कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

I
I
I
Iएसएचओ कैंट कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि मेजर का सरकारी आवास कालिदास रोड पर स्थित है। उनकी पत्नी 30 जून से दिल्ली अपनी मां के घर गई थीं। गत छह जुलाई को सुबह नौ बजे उनकी नौकरानी ने नीति भाटिया को फोन किया कि आवास के मुख्य दरवाजे का ताला गायब है। इसके बाद नीति भाटिया शाम चार बजे बेटी के साथ वापस आ गईं। उन्होंने घर की अलमारियों में देखा तो सभी कीमती सामान और नकदी गायब थी। चोरों ने घर से एक लाख रुपये नकद, चार सोने की अंगूठी, दो हीरे, दो सोने की चूड़ियां, एक टूटा हुआ मंगलसूत्र, सोने का टूटा हुआ हार, सोने का बिस्कुट (10 ग्राम), दो जोड़ी कान की बालियां, पासबुक, हीरे की अंगूठी आदि चोरी कर ली थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। इसके साथ ही हाल में जेल से बाहर आए चोरी के आरोपियों के सत्यापन भी किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed