फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery and cash stolen from a closed house

Dehradun News: बंद घर से आभूषण और नकदी चोरी

Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from a closed house
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में एक बंद घर से आभूषण और नकदी चोरी हो गए। घटना के दौरान परिवार रिश्तेदारी में रामपुर कलां गया था। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में ढकरानी निवासी मनव्वर अली ने बताया कि वह हाल में हरबर्टपुर के आसनबाग में रह रहे हैं। बताया कि पांच अप्रैल की शाम वह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर रामपुर कलां गए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए गए थे। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed