{"_id":"69af38d21ecc30b625068d17","slug":"jewellery-and-cash-stolen-after-breaking-into-house-lock-dehradun-news-c-5-1-drn1031-917901-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर का ताला तोड़कर गहने व नकदी चोरी
विज्ञापन
रायपुर थानाक्षेत्र के बालावाला इलाके में घर का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना पांच मार्च के आसपास की है। इस मामले में पीड़ित हुकुम सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जनवरी को अपने परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे। घर पर किरायेदार मौजूद थे। कुछ दिन किरायेदार भी अपने रिश्तेदार के घर घूमने चले गए। जब वे पांच मार्च को वापस घर आए तो ताला टूटा हुआ देखा। घर से गहने और करीब 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।