फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jeweller Two Son Arrested for kitty Fraud in dehradun

देहरादून: किट्टी-कमेटी की रकम लेकर फरार ज्वेलर्स मालिक के दोनों बेटे गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Nov 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
jeweller Two Son Arrested for kitty Fraud in dehradun

देहरादून के प्रेमनगर पुलिस ने किट्टी-कमेटी की रकम लेकर फरार बालाजी ज्वेलर्स के मालिक महेश वर्मा के दो बेटों को दबोच लिया है। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे। जबकि मालिक महेश वर्मा पहले ही परिवार की महिलाओं के साथ नेपाल में जाकर छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम नेपाल भेजी जा रही है। 

विज्ञापन


प्रेमनगर मार्र्किट में बालाजी ज्वेलर्स के मालिक महेश चंद वर्मा और उसके बेटे मनजीत वर्मा और बॉबी वर्मा किट्टी और कमेटी का संचालन करते थे। किट्टी की रकम के भुगतान का दबाव बढ़ने पर 23 सितंबर को पूरा परिवार रातोंरात गायब हो गया। इनकी फरारी के बाद किट्टी और कमेटी में निवेश करने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन


पीड़ितों ने इनकी गिरफ्तारी के लिए थाने में प्रदर्शन किया। उसके बाद पुलिस ने महेश वर्मा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए नेपाल जाने की फिराक में है। पुलिस ने सराफ परिवार के मनजीत वर्मा और उसके भाई बॉबी वर्मा को बहराइच जिले के रूपहेडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि ये दोनों नेपाल भागने की तैयारी में थे। जबकि ज्वेलर्स महेश वर्मा पहले ही परिवार की महिलाओं के साथ नेपाल पहुंच गया है। इसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम नेपाल भेजी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed