{"_id":"64f8d983d5aac2bbe9094ae6","slug":"jewelery-theft-by-engaging-in-conversation-two-accused-caught-dehradun-news-c-5-drn1037-239285-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बातों में उलझाकर गहने चोरी, दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बातों में उलझाकर गहने चोरी, दो आरोपी दबोचे
विज्ञापन
एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर दो युवकों ने गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि रिपुल वर्मा निवासी रिद्धी सिद्धी ज्वेलर्स, बंगाली कोठी के साथ घटना हुई है। वर्मा ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर को उनका भाई विपुल दुकान से सोने के दो मंगलसूत्र ढलाई के लिए धामावाला बाजार लेकर जा रहा था। उसी वक्त चंदरनगर 108 सेवा कार्यालय के दो युवकों ने उसे रोका। युवकों ने उनसे बातें करना शुरू कर दिया। वह उनकी बातों से भ्रमित हो गया।
इस बीच उन्होंने मंगलसूत्र चोरी कर लिए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित से हुलिया पता करने के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई। इसके बाद बुधवार शाम को विनय उर्फ टुल्ली निवासी चंदरनगर और हिमांशु निवासी चंदरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।