फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEE Main 2020: change in jee main 1, cutoff may remain 80 to 90

नए साल में बदलाव लेकर आया जेईई मेन-1, 80 से 90 रह सकती है कटऑफ

Fri, 10 Jan 2020 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jan 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
JEE Main 2020: change in jee main 1, cutoff may remain 80 to 90
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन-1 नए साल में नए परिवर्तन लेकर आई। परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न बदला हुआ नजर आया। बृहस्पतिवार को पांच दिन की जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हो गई।

विज्ञापन


जेईई-मेन -1 का पेपर सामान्य रहा। अभी तक पेपर में प्रति विषय 30-30 प्रश्न पूछे जाते थे। इस साल पैटर्न में बदलाव करते हुए प्रति विषय 25-25 प्रश्न पूछे गए। इनमें 20 प्रश्न सिंगल करेक्ट आंसर और पांच इंटीजर बेस्ड थे। विशेषज्ञों के अनुसार प्रश्नों की संख्या कम जरूर थी लेकिन न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों की वजह से पेपर लंबा था। गणित में छात्रों को पेपर का टाइम पर्याप्त नहीं लगा। बताया गया कि पेपर एनसीईआरटी सिलेबस पर आधारित था। जिसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के प्रश्नों का समावेश था।
विज्ञापन


बलूनी क्लासेज के एमडी विपिन बलूनी के अनुसार पेपर में सामान्य वर्ग के लिए 80 से 90 के बीच कटऑफ रह सकती है। ओबीसी के लिए 45 से 55, एससी के लिए 30 से 38 प्रतिशत के बीच कटऑफ रहने का अनुमान है। अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ मनु पंत के मुताबिक, गणित और फिजिक्स का पेपर कठिन रहा है, जबकि केमिस्ट्री कुछ आसान थी। छात्रों से मिले फीडबैक के अनुसार केमिस्ट्री में 12वीं से सबसे ज्यादा सवाल पूछे गए। उन्होंने बताया कि पेपर में गणित अधिक कैलकुलेटिव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न करें चिंता अभी और भी मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी जेईई मेन-1 परीक्षा कराई है। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मताबिक जो छात्र इस बार अच्छा स्कोर नहीं कर पाएंगे, वह निराश न हों। अप्रैल में जेईई मेन-2 परीक्षा होगी, जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इन दोनों एग्जाम को मिलाकर एक अटेंप्ट माना जाएगा। क्योंकि परीक्षा ऑनलाइन और अलग-अलग स्लॉट में आयोजित की गई।


पेपर की कठिनाई का स्तर भिन्न हो सकता है। इसलिए दोनों परीक्षाओं के अंकों के आधार पर परसेंटाइल स्कोर तैयार होगा।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम खुला रहेगा। कहीं बारिश की संभावना नहीं है। सुबह को घना कोहरा आ सकता है। 10, 11 और 12 जनवरी को देहरादून और आसपास के इलाकों में शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed