फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JE Commit suicide after accident from his car in augustmuni

कार हादसे में हो गई व्यापारी की मौत, तो दुखी होकर जल संस्थान के JE ने भी दे दी जान

Sun, 24 Jun 2018 10:24 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अगस्त्यमुनि Updated Sun, 24 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
JE Commit suicide after accident from his car in augustmuni
डेमो - फोटो : डेमो

यहां कार दुर्घटना में आरोपित जल संस्थान के अवर अभियंता यशवीर सिंह रौथाण (38 वर्ष) ने रविवार को रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार को जेई की कार की चपेट में आने से तिलवाड़ा के एक व्यापारी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर अवर अभियंता काफी परेशान और दुखी थे। सुसाइड नोट में जेई ने व्यापारी की मौत पर दुख जताते हुए अपने परिजनों से भी मृतक के परिवार व बच्चों से माफी मांगने की बात कही है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जलसंस्थान में अवर अभियंता पद पर कार्यरत यशवीर सिंह रौथाण (38) निवासी धरियांज-बड़मा, जखोली, हाल निवास अगस्त्यमुनि रविवार शाम करीब छह बजे खेल मैदान स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स के पास नलकूप में कुछ काम होने की बात कहकर घर से निकले थे। वह नलकूप पर पहुंचे और वहां टीन शेड के नल से रस्से के सहारे फांसी लगा ली। कुछ समय बाद नलकूप के कर्मचारी वहां पहुंचे तो जेई रौथाण को रस्सी के सहारे झूलता देख उनके होश उड़ गए। कर्मियों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

JE Commit suicide after accident from his car in augustmuni
suicide

सूचना पर एसआई प्रकाश रावत मय फोर्स मौके पर पहुंचे। परिजन भी आ गए। पुलिस ने लोगों की मदद से जेई को नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने जेई रौथाण को मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष सुबोध मंमगाईं ने बताया कि मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसके अनुसार आत्महत्या की वजह बीते शुक्रवार रात को उनकी कार की चपेट में आने से तिलवाड़ा के व्यापारी संजय गोदियाल की मौत होना माना जा रहा है। सुसाइड नोट में जेई ने कार दुर्घटना में व्यापारी की मौत पर दुख जताते हुए कहा है कि वह घटना से काफी हताश और निराश हैं। मामले में पुलिस ने जेई के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया था।

भले ही शनिवार को न्यायालय में पेश होने के बाद जेई रौथाण को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह घटना के बाद से काफी परेशान और दुखी थे। जेई रौथाण अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे, पिता व भाई-बंधुओं को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। घटना को लेकर अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र में शोक की लहर छाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed