फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jawan reach pakistan by slipping in snow jawan not found till now

गुलमर्गः मौसम खराब होने चलते नहीं चल पा रहा लापता जवान का पता, परिजनों की चिंता बढ़ी

Tue, 14 Jan 2020 08:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 14 Jan 2020 08:42 AM IST
सार

  • परिजनों ने की अपील सुबह के समय चलाया जाए सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
jawan reach pakistan by slipping in snow jawan not found till now
परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आठ जनवरी से लापता जवान का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिजनों ने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री से अपील की है कि पाकिस्तान के साथ डीजीएमओ स्तर की बातचीत कर दिन के समय सर्च अभियान चलाए।

विज्ञापन


बता दें कि सेना की 11वीं गढ़वाल राइफल्स का जवान राजेंद्र गत आठ जनवरी से लापता हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग अनंतनाग फारवर्ड पोस्ट पर थी। आठ फरवरी को पोस्ट के पास एवलांच आया था। जिसकी चपेट में आने से वह पाक सीमा की तरफ गिर गए थे। सेना के जवान तब से लेकर लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं, लेकिन अभी तक राजेंद्र का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री से मांग

बताया जा रहा है लगातार बर्फबारी होने के कारण सर्च अभियान में बाधा आ रही है। पाक की तरफ से दिन में हो रही लगातार गोलाबारी के कारण सर्च ऑपरेशन भी रात को चलाया जा रहा है। जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं। परिजनों की चिंता भी बढ़ने लगी है। परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं और एक सलामती के लिए एक फोन कॉल का इंतजार कर रहे हैं।

राजेंद्र के पिता रतन सिंह नेगी व भाई कुंदन सिंह केंद्र सरकार और रक्षा मंत्री से मांग की है कि वह अभिनंदन की तर्ज कर पाकिस्तान के साथ डीजीएमओ स्तर की बातचीत कर संयुक्त सर्च अभियान चलाए। जिससे कि उनका जल्द पता लग सके। उधर, लोगों का भी राजेंद्र के घर पर आने का सिलसिला जारी है। वह परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed