फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar Bawar painted in the color of Maroj Parv

मरोज पर्व के रंग में रंगा जौनसार बावर

Mon, 13 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Jaunsar Bawar painted in the color of Maroj Parv
कालसी के मुंशी गांव में मरोज पर्व पर सामूहिक आंगन में हारूल नृत्य करते ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
समूचा जौनसार बावर रविवार को पूरी तरह से मरोज पर्व के रंग में रंगा नजर आया। देर शाम तक गांवों में गीत संगीत की यार बहती रही। लोग हारुल और तांदी नृत्य पर झूमते रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र में मरोज पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह है। खानपान के साथ ही मनोरंजन के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। खत सिलगांव, पसगांव, बमठाड़, सिली, उपल गांव, कोरू, उरटाड़, बाना, लखवाड़ समेत पूरे जौनसार बावर में पर्व की शुरुआत हो गई। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी और व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इससे पहले लोगों ने परंपरा के अनुसार मंदिरों में जाकर देव आराधना की। रात्रि भोज के बाद ढोलक, खंजरी की थाप पर लोगों ने जमकर नृत्य किया गया। देर रात तक जश्न चलता रहा। पर्व की शुरुआत होने के बाद अब पूरे एक माह तक पूरे क्षेत्र में माघ पर्व का उल्लास छाया रहेगा। घर-घर में दावतों का दौर चलेगा। पर्व के आठवें दिन गांव में खोड़ा पर्व मनाया जाता है। जिसके बाद नौवें दिन साजे और 11वें दिन सुड़ियात पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

चोट प्रथा का महत्व
पर्व पर कोई भी परिवार अपने द्वारा पाला गया बकरा स्वयं नहीं काटता। उसे दूसरे परिवार के सदस्य से कटवाया जाता है। जिसे स्थानीय भाषा में चोट कहते हैं।
यहां नहीं कटता बकरा
विकासनगर। पूरे जौनसार बावर में जहां मरोज पर्व के दौरान बकरे काटने की परंपरा है, वहीं देवघार रेंज के मेघाटू और भगात गांव में बकरे नहीं काटे जाते। 24 साल पूर्व गांव ने पंचायत कर पर्व पर बकरे न काटने का फैसला लिया था। बताया जाता है कि गांव ने यह फैसला लोगों की आर्थिक स्थिति को देखकर लिया। पंचायत के फैसले के बाद गांव में यह परंपरा बंद कर दी गई है, जो व्यक्ति बकरा काटते हुए पकड़ा जाता है, पंचायत उससे पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड वसूल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed