फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar Bawar famous Bissu festival 2020 Started

उत्तराखंड: जौनसार बावर के प्रसिद्ध बिस्सू पर्व का हुआ आगाज, बुरांस के फूल अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि

Mon, 13 Apr 2020 10:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Apr 2020 10:39 PM IST
सार

  • फूलियात के साथ हुआ बिस्सू पर्व का आगाज, लोगों ने घर के द्वार को फूलों से सजाया
  • मंदिरों में पसरा रहा सन्नाटा, दर्शन के लिए नहीं निकाली गईं देव डोलियां

विज्ञापन
Jaunsar Bawar famous Bissu festival 2020 Started
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जौनसार बावर के प्रसिद्ध पर्व बिस्सू का फूलियात के साथ सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन घर के मुखिया जंगलों से बुरांस के फूल लाए और घर के द्वार को सजाया। साथ ही परिवार के साथ देवताओं को अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने चावल के पापड़ और हलुआ-पूरी समेत कई पकवानों का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते क्षेत्र के मंदिरों में ताला लटका रहा। ऐसे में लोगों ने बाहर से ही देवता के दर्शन किए। भंजरा-पंचरा, सिमोग, कनबुआ, बमराड़, थैना, गबेला, डिमोऊ समेत तमाम मंदिरों में लोगों ने बाहर से ही देवता के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


किसी भी मंदिर परिसर में देव डोली को दर्शन के लिए नहीं निकाला गया। महासू मंदिर भंजरा पंचरा खत सिलगांव समिति के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा का कहना है कि यह पहला मौका है जब पर्व पर क्षेत्र के तमाम मंदिर परिसरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जौनसार बावर क्षेत्र हमेशा से अपनी अलग संस्कृति के लिए जाना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल बैसाख माह में क्षेत्र में बिस्सू पर्व का आयोजन किया जाता है। पांच दिनों तक क्षेत्र के विभिन्न गांव में इस पर्व की धूम रहती है। पंचायती आंगनों में लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। साथ ही कई जगहों पर बड़े स्तर मेले का आयोजन होता है, लेकिन इस बार महामारी के प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र में सभी बिस्सू मेले रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में लोग घरों में ही पर्व मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed