{"_id":"587b25104f1c1b3503efdfc0","slug":"jati-panchayat-for-election-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये नहीं मानने वाले, यहां तो जाति पंचायत ही है सुप्रीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये नहीं मानने वाले, यहां तो जाति पंचायत ही है सुप्रीम
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने जाति के नाम पर वोट मांगने को गलत ठहराया था।
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से जाति के नाम पर राजनीति नहीं करने की नसीहत दी गई है, लेकिन राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि इसे ठेंगा दिखा रहे हैं। शनिवार को इसका नजारा रुड़की के रामपुर क्षेत्र में भी दिखा, जहां झोझा बिरादरी की आमसभा के नाम पर खुलेआम जातिगत राजनीति का नजारा दिखा। मंच से खुलेआम जाति के नाम पर वोट मांगे गए और इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन
रामपुर स्थित बारातघर में शनिवार की सुबह 12 बजे से झोझा बिरादरी की आमसभा बुलाई गई थी। रामपुर के पूर्व प्रधान भूरा की ओर से इसके लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से इजाजत भी ली गई थी।
विज्ञापन
आमसभा में सैकड़ों की संख्या में झोझा बिरादरी के लोग जमा थे। बैठक का मुद्दा था कि झोझा बिरादरी का रहनुमा कौन है? निशाने पर थे कलियर विधानसभा के विधायक फुरकान अहमद। फुरकान के खिलाफ वोट देने का आह्वान सभा में किया गया। सभा पूर्व विधायक शहजाद, हाजी इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामपुर गांव में प्रशासन को गलत सूचना देकर झोझा बिरादरी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें पूर्व विधायक शहजाद को शामिल किया गया। बैठक में अधिकतर लोग बाहर के थे। इससे हमारे जनाधार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। पहले भी बिरादरी का वोट मुझे मिला है और आगे भी मिलेगा।
-फुरकान अहमद, विधायक कलियर
शहजाद समेत तीन को नोटिस
मामले में देर शाम एएसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद समेत तीन लोगों को नोटिस जारी किया है। इसमें आमसभा के आयोजक पूर्व प्रधान भूरा, मोहम्मद शहजाद और हाजी तस्लीम शामिल हैं। एएसडीएम का कहना है जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।