फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jasoda ben will go badrinath direct

...तो सीधे बद्रीनाथ चली जाएंगी जसोदा बेन

Sat, 26 Apr 2014 09:53 PM IST
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 26 Apr 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
jasoda ben will go badrinath direct

नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदा बेन को लेकर अटकलें जारी हैं। गुजराती विश्राम स्थलों के प्रबंधक कह रहे हैं कि हरिद्वार में रुकने की बजाय जसोदा बेन सीधे बद्रीनाथ भी जा सकती है। हालांकि, 28 व 29 अप्रैल को उनके हरिद्वार आने की संभावनाएं बराबर बनी हुई हैं।

विज्ञापन


जसोदा बेन हरिद्वार आयी तो 80 प्रतिशत संभावना है कि वे सप्तसरोवर के कच्छी आश्रम, समन्वय सेवा कुटीर अथवा शांतिकुंज में ही ठहरेंगी।

काली कमली धर्मशाला या गुजरात भवन में उनके ठहरने की संभावनाएं सुरक्षा कारणों से क्षीण हो गयी हैं।

प्रशासनिक अधिकारी इस संबंध में किसी भी जानकारी से इंकार करते हैं किंतु विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जसोदा बेन उत्तरी हरिद्वार में कहीं ठहरेंगी।

गुप्तचर इकाइयां रख रही हैं नजर

jasoda ben will go badrinath direct

गुप्तचर इकाईयां चुपचाप इस क्षेत्र पर निगाह रखे हुए है। गुजरात से आने वाली अहमदाबाद मेल तथा ओखा एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्रियों पर भी निगाह रखी जा रही है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, मीडिया से बचने के लिए जसोदा बेन को सीधे बद्रीनाथ भी भेजा सकता है। चारधाम यात्रा पर निकली जसोदा बेन अब कहां है और कब आयेंगी कोई नहीं जानता।

यहां तक कि उन्हें द्वारिका, रामेश्वरम् अथवा पुरी में भी चिन्हित नहीं किया जा सका। अब गुजरात के पंडों के साथ-साथ गुजराती आश्रमों के प्रबंधक 28 अप्रैल से आने वाले सभी गुजराती दलों में जसोदा बेन को तलाशते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed