फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   japanese pear in uttarakhand

उत्तराखंड में मिलेगा जपानी नाशपाती का स्वाद

Mon, 10 Mar 2014 03:22 PM IST
कुंदन शाह / अमर उजाला, काशीपुर
कुंदन शाह / अमर उजाला, काशीपुर Updated Mon, 10 Mar 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
japanese pear in uttarakhand

काशीपुर के राजकीय उद्यान प्रजनन केंद्र में जापानी नाशपाती के पेड़ों में सफेद फूल खिल गए हैं। जुलाई तक लोगों को रसदार, मीठे और लजीज नाशपाती का स्वाद मिल सकेगा।

विज्ञापन


पेड़ में फूटने लगे अंकुर
जापान से चार साल पहले नाशपाती की चार किस्मों के पौधे लाए गए थे। परदेस से प्रयोग के तौर पर लाए गए पौधे अब पेड़ की शक्ल में आ गए हैं। ठंडे जलवायु के इन पौधों में फूलों को देखकर उद्यान अधिकारी और कर्मचारी गदगद हैं।
विज्ञापन


यही नहीं अमेरिकन नाशपाती के पेड़ में भी अंकुर फूटने लगे हैं। उद्यान प्रभारी डॉ. बृजेश गुप्ता ने बताया कि चार साल पहले उद्यान निदेशक बीआर गौतम ने जापान से को-सुई, हो-सुई, झिंगारु, सनसिटी और दो साल पहले अमेरिकन प्रजाति रेडरोज का पौधा मंगाकर राजकीय उद्यान में लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिल रहे सफेद रंग के फूल
को-सुई, हो-सुई और झिगांरु के पेड़ों में अब भीनी-भीनी महक लिए सफेद रंग के फूल खिल रहे हैं। हालांकि सनसिटी में अगले साल फूल आने की उम्मीद है।

अमेरिकन नाशपाती रेडरोज में इस साल अंकुर तो फूटे हैं, लेकिन फूल नहीं आए है, हालांकि पेड़ की बढ़त जारी है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जापानी नाशपाती के पेड़ दो हजार फीट तक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में फलते-फूलते हैं।

तराई की मिट्टी भी इसके लिए उपजाऊ है। उन्होंने कहा कि अगले साल से किसानों को देने के लिए पौध तैयार की जाएगी।

बागवानों को दी जाती है पौध
राजकीय उद्यान में देश के उद्यान शोध केंद्रों और विदेशों से आम, अमरूद, जामुन, बेल, नाशपाती के पौधे मंगाकर यहां के वातावरण में तैयार किया जाता है। परीक्षण में सफल होने पर फलों के पौध बागवानों को दी जाती है।

मुलायम और मीठी होती है जापानी नाशपाती जापानी नाशपाती भरपूर विटामिन युक्त अधिक उत्पादन देने वाली प्रजाति है। फल काफी बड़े, साफ्ट, रसीले और स्वादिष्ट हल्के मीठे होते हैं। पकने पर फल का रंग हल्का पीला होता है।


यह कई विटामिन गुणों से भरपूर है। बाजार में इसकी काफी मांग है। अमेरिकन नाशपाती रेडरोज के फल भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसकी बाहरी पर्त गुलाबी रंग की होने से यह फल खूबसूरत लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed