जनता एक्सप्रेस में भीषण हादसा, 32 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से बनारस की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें 32 लोगों को मौत हो गई।
उधर, देहरादून में रेलवे विभाग द्वारा हेल्पलाइन नं. जारी कर दिए हैं। हेल्पलाइन नं. 0535221122 और 01352624002 है। बताया गया कि दुर्घटनाग्रस्त बोगियां हरिद्वार से रेल में जुड़ी थी।
देहरादून से बनारस की ओर जा रही 14266 डाऊन जनता एक्सप्रेस में बड़ा हादसा हुआ है। यह हादसा रायबरेली के बछरांवा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है।
इस हादसे की वजह इंजन के अचानक पटरी से उतर जाना माना जा रहा है, जिसमें 32 लोगों को मौत हो गई। 29 लोग घटनास्थल पर जबकि तीन की मौत लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में हुई।
मृतकों की यह संख्या वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार है। अमर उजाला के अधिकृत सूत्रों के अनुसार अब तक 25 लोगों की लाशें मिल चुकी हैं। मरने वालों का स्पष्ट आंकड़ा शाम तक साफ हो सकेगा।
देहरादून से बनारस की ओर जा रही 14266 जनता एक्सप्रेस में शुक्रवार सुबह 9 बजे करीब एक बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा लखनऊ और रायबरेली के बीच स्थित बछरांवा के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक जैसे ही यह ट्रेन बछरांवा से आगे रायबरेली की ओर चली इस ट्रेन का इंजन अचानक पटरी से उतर गया। यह हादसा बछरांवा स्टेशन से करीब 1.5 किलोमीटर दूर हुआ है।
हादसा बछरांवा से लालगंज की ओर जा रही सड़क के पास हुआ है। इंजन के पटरी से उतरते ही दो से तीन डिब्बे इंजन के ऊपर चढ़ गए।
ऐसा माना जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे और ड्राइवर ने उस लाइन की तरफ ट्रेन को मोड़ दिया जो आगे जाकर खत्म हो जाती है। अचानक लाइन बदलने की वजह से इंजन पटरी से उतर गया। इंजन के पटरी से उतरने के बाद उसके ठीक पीछे के तीन डिब्बे आपस में बुरी तरह से टकरा गए। मरने और घायल होने वाले ज्यादातर लोग पहले डिब्बे के हैं।
रेलवे अधिकारियों का लापरवाह रवैया
देहरादून से बनारस जा रही जनता एक्सप्रेस में हादसा होने की खबर सुनते ही शुक्रवार की सुबह दून रेलवे स्टेशन में परिजनों की कुशल लेने के लिए लागों की भीड़ जमा होने लगी।
शुक्रवार की सुबह टीवी और इंटरनेट पर हादसे की खबर सुनते ही रेलवे विभाग में लोगों के फोन आने शुरू हो गए थे, लेकिन अधिकारियों के पास इस बाबत कोई जानकारी न होने के कारण उनके निराशा मिली।
लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना था कि उनके पास हादसे की कोई जानकारी नहीं थी। हादसा सुबह 9 बजे हुआ, लेकिन सुबह 11 बजे तक अधिकारियों के पास हादसे की कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन बाद में रेलवे विभाग द्वारा हेल्पलाइन नं. जारी कर दिए गए।
दून में पूरा रेल महकमा मुरादाबाद से आए बड़े अफसर की आवभगत में लगा रहा। मुरादाबाद से आए एडीआरएम की आवभगत के कारण यात्रियों के परिजनों को सटीक जानकारी नहीं मिली। अधिकारियों के इस रवैये से रेलवे की लापरवाही उजागर होती है।