फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jan Sangharsh Morcha demonstrated in the tehsil

Dehradun News: जन संघर्ष मोर्चा ने किया तहसील में प्रदर्शन

Sun, 07 Dec 2025 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 07 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Morcha demonstrated in the tehsil
उप जिला​धिकारी को ज्ञापन देते जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
जन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गैर जिम्मेदाराना रवैये और अधिकारियों पर नियंत्रण न होने के कारण अस्पतालों में आपात स्थिति में इलाज न मिलने, गर्भवती माताओं की इलाज न मिलने से हो रही मौत, खराब मशीनें, स्टाफ की कमी, दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सकों की तैनाती न होने आदि जैसी अव्यवस्थाओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, भाग सिंह, हाजी असद, रूपचंद, सलीम मुजीब रहमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed