फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jammu kashmir student killed in uttarakhand

उत्तराखंड में जम्मू-कश्मीर के छात्र की हत्या, दोस्त ने किया सनसनीखेज खुलासा

Sat, 09 Sep 2017 08:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, जसपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 08:33 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir student killed in uttarakhand
आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को लटका दिया

उत्तराखंड के जम्मू-कश्मीर छात्र की हत्या के मामले में मृतक के दोस्त ने सनसनीखेल खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की प्रेम प्रसंग के चलते गला घोंटकर हत्या की गई थी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव छत की कड़ी में लटका दिया था।

इस मामले में मृतक के साथी (छात्र) ने एक महिला सहित तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक छात्रों और मोहल्लेवासियों से पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन

चार साल से मदरसे में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा था मृतक

jammu kashmir student killed in uttarakhand
मदरसा बदरूल उलूम में मौलवियत की पढ़ाई कर रहा था - फोटो : demo pic
शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल निवासी पहलगांव जिला अनंतनाग (कश्मीर) ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मदरसा बदरूल उलूम में मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है।

उसका दोस्त एजाज अहमद (24) पुत्र गुलाम नबी निवासी ग्राम लाडूरा, बारामूला, कश्मीर पिछले चार साल से मदरसे में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा था। एजाज अहमद का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी के चलते एजाज अहमद मोहल्ला छीपियान निवासी उसकी बहन के घर भी आता-जाता था। इस बात को लेकर उसके बहनोई से एजाज अहमद की कई बार झड़प भी हुई थी।
 

एजाज अहमद मदरसे से युवती की बहन के घर गया था

jammu kashmir student killed in uttarakhand
गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई
आरोप है कि पांच सितंबर की शाम तीन बजे एजाज अहमद मदरसे से युवती की बहन के घर पहुंचा, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव मकान की छत की कड़ी में लटका दिया। मामले में युवती की बहन और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

घटना की विवेचना कर रहे एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि मृतक की प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है। हत्या में तीन या तीन से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। पुलिस आरोपी के परिजनों, मदरसे के छात्रों और उलेमा से पूछताछ में जुटी है।

एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि एक महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ चल रही है। 
 
विज्ञापन

शीघ्र खुलासा करने की मांग उठाई

jammu kashmir student killed in uttarakhand
आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
मदरसा बदरुल उलूम के उलेमा और प्रबंध समिति के सदस्यों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई का घेराव किया। उन्होंने मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान मौलाना मुकीमुर्रहमान, मौलाना असीरुद्दीन, मौलाना शुएब, मौलाना उस्मान मिस्बाही, कारी नईम, कारी अंजार, मोहम्मद शोएब, खादिम अली, नौशाद, शाहिद हुसैन, अशरफ तसलीम, सदाकत आदि उपस्थित थे।

मदरसे की प्रबंध समिति के अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया मृतक के परिजनों के अनुरोध पर शव उसके घर पहलगांव भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed