फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jama masjid imam supports beef ban.

जामा मसजिद के इमाम ने कहा गौकशी बंद करो

Fri, 09 Oct 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 09 Oct 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
jama masjid imam supports beef ban.

शाही जामा मसजिद दिल्ली के पेश इमाम सैयद अहमद बुखारी ने देश में गौक शी बंद करने की वकालत की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मुल्क में गौकशी नहीं होनी चाहिए, इससे माहौल बिगड़ता है और हिंदू-मुसलिमों में बेवजह कटुता पैदा होती है। साथ ही बुखारी ने गौकशी पर बयानबाजी करने वाले मंत्री आजम खान और लालू यादव को आड़े हाथों लिया।

दादरी प्रकरण में यूपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि अब वह इस प्रकरण में हस्तक्षेप करें और भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शाही पेश इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार सुबह देहरादून में मुख्यमंत्री हरीश रावत से बीजापुर गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इसके बाद शाही इमाम मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। बात दादरी प्रकरण से शुरू हुई। बोले- दादरी प्रकरण को चार दिन हो गए, लेकिन डीएम, एसएसपी वहां नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भड़काऊ बयान देकर सियासत कर रहे हैं लालू

jama masjid imam supports beef ban.

यूपी सरकार को तत्काल प्रभाव से दोनों को निलंबित करना चाहिए था। कैबिनेट मंत्री आजम खां का नाम लिए बिना कहा कि जुर्म छिपाने के लिए मंत्री संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखने की बात कर रहे हैं। वह बताएं कि उन्होंने रामपुर में गौकशी पर कितनी रोक लगा दी है?

लालू यादव वर्ग विशेष को खुश करने के लिए भड़काऊ बयान देकर सियासत कर रहे हैं। लखनऊ और पटना की बयानबाजी कोरी सियासत है। मुल्क में इंसाफ होना चाहिए। अपराध रोकने के लिए कानून है। शक की बुनियाद पर किसी कत्ल कर देना संगीन मामला है।

यूपी में फसाद बढ़ रहे हैं। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यकों के लिए अभी तक सिर्फ घोषणाएं की हैं, इन्हें कार्यरूप दिया जाए तो लोगों में विश्वास पैदा हो। बुखारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए रोजगार और शिक्षा की दिशा में कार्य किए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed