फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jama masjid building collapse in khatima.

जामा मस्जिद का निर्माणाधीन लिंटर गिरा, सात घायल

Sun, 08 Nov 2015 01:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा
ब्यूरो / अमर उजाला, खटीमा Updated Sun, 08 Nov 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
jama masjid building collapse in khatima.

जामा मस्जिद में डाला जा रहा लिंटर शटरिंग टूटने से भरभरा कर गिर गया। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। इस घटना में करीब सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड की खटीमा में हुए इस हादसे में पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए तत्काल दो जेसीबी, क्रेन और जनता के सहयोग से पांच घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया। लेकिन वहां कोई दबा नहीं था।
विज्ञापन


जामा मस्जिद में शनिवार सुबह से 86 गुणा 90 वर्ग फीट का लिंटर डाला जा रहा था। मस्जिद में 87 मजदूरों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग कारसेवा के लिए जुटे थे। कार सेवा करने वालों के लिए लगातार लंगर चल रहा था। मस्जिद के निर्माण में लोगों द्वारा चंदे के रूप में आर्थिक सहायता भी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंटर लगभग समाप्ति की ओर था कि एकाएक एक हिस्से से लिंटर की शटरिंग गिरने लगीं, जिसे देखते हुए मजदूर दूसरी तरफ को भागते हुए लिंटर से नीचे उतर आए। इस दौरान सात लोग घायल हो गए। इनमें इरफान निवासी कंजादास इज्जतनगर बरेली, पुत्तन निवासी इस्लामनगर, शकील निवासी न्यूरिया पीलीभीत, इम्तियाज निवासी कंजादास, मो. ताहिर निवासी न्यारिया हुसैनपुर, मोहम्मद नवी निवासी इस्लामनगर, राशिद निवासी गौटिया हैं।

युवाओं की मेहनत से हटाया जा सका मलबा

jama masjid building collapse in khatima.

जामा मस्जिद में हुए हादसे के बाद युवाओं ने जो मेहनत की उसी का नतीजा था कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद वहां से मलबा हटाया जा सका। युवाओं ने भारी-भारी सरियों के बीम, शटरिंग का सामान वहां से निकाला। कुछ लोगों की आंखों में आंसू थे जो मस्जिद के लिंटर को गिरता देख और उसमें लोगों के दबे होने की आशंका पर बेहद दुखी थे।

घटनास्थल पर एसडीएम ऋचा सिंह, एसडीएम सितारगंज चंद्र सिंह इमलाल, सीओ लोकजीत सिंह, तहसीलदार राधेश्याम राणा, चिकित्साधीक्षक सुनीता रतूड़ी, डॉ. उमेश सुनदास, डॉ. आरिफ खान, डॉ. प्रदीप कोतवाल अजय ध्यानी, राजस्व निरीक्षक गिरवर सिंह, नरेंद्र गहतोड़ी, एसएसआई एचबी सेन, एसआई नरेश पाल, थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल, गोपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर देर सायं जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता, एसएसपी केवल खुराना ने घटना स्थल और राहत कार्यों का जायजा लिया।

जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा

जामा मस्जिद में लिंटर गिरने की सूचना पर जिसे भी खबर मिली वह मस्जिद की ओर दौड़ पड़ा। विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र चंद, बसपा विधानसभा संयोजक रमेश राणा, देवेंद्र जुनेजा राजू, अरुण सक्सेना, अनिल बत्रा, पवन अरोड़ा, मेंहदी हसन, अशोक बत्रा, किशन चंद, लीला चंद, बल्देव सिंह, राज किशोर सक्सेना, विक्की आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed