फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jal sansthan general manager manage helpline

जल संस्थान के GM ने संभाली हेल्पलाइन

Wed, 12 Nov 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Nov 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
jal sansthan general manager manage helpline

जल संस्थान हेल्पलाइन की खामी की शिकायतों को देखते हुए महाप्रबंधक ने खुद कमान संभाल ली है।

विज्ञापन


हर शिकायत की मॉनिटरिंग भी
अब जीएम ना सिर्फ खुद हर शिकायत की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, बल्कि इस बाबत संबंधित ईई को पत्र भी भेज दिए गए हैं। इसमें फटकार लगाते हुए कहा गया कि ईई अपनी शाखाओं से संबंधित शिकायतों का जल्द निपटारा करें और कोई भी शिकायत तीन दिन से ज्यादा लंबित नहीं होने पाए।

बीते कई दिनों से लोग जल संस्थान की हेल्पलाइन में सुनवाई नहीं होने की शिकायत अमर उजाला कार्यालय में कर रहे थे। लोगों की दिक्कतों की कई खबरें छपने के बाद महाप्रबंधक ने एसके गुप्ता ने अब हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


वह रोजाना आ रही शिकायतों के साथ हर उस शिकायत पर नजर रख रहे हैं, जो कि दो दिनों से अधिक समय के बावजूद पेंडिंग है।

मंगलवार को महाप्रबंधक ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाई और उन्हें उनकी शाखाओं की लंबित शिकायतों का ब्योरा दिया। जल्द सभी समस्याएं हल करने और आ रही अड़चन का जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम ने बताया कि संबंधित अफसर लापरवाही दिखा रहे थे। उनसे अब डेली अपडेट लिया जा रहा है। प्रयास है कि उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो और कोई भी शिकायत दो दिन से अधिक पेंडिंग न हो।

लंबित शिकायतों का ब्योरा
उत्तर शाखा- 11
दक्षिण शाखा- 16
पित्थूवाला शाखा- 24
अनुरक्षण खंड (ऋषिकेश-विकासनगर सहित)- 09

बोले, थैंक्यू अमर उजाला!
रायपुर के लाडपुर क्षेत्र स्थित ईश्वर विहार में एक सप्ताह से पेयजल किल्लत झेल रहे लोगों को मंगलवार राहत मिल गई। अमर उजाला में खबर छपने के बाद अफसरों ने संज्ञान लेकर सप्लाई दुरुस्त करा दी। इसके लिए लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया।


क्षेत्र के भुवन शर्मा ने बताया कि लोग एक सप्ताह से जल संस्थान की हेल्पलाइन में शिकायत कर रहे थे। अधिकारियों से भी कहा गया। मगर ठेकेदार, अफसर नहीं सुन रहे थे। मंगलवार अमर उजाला में खबर छपने के बाद अधिकारी तुरंत हरकत में आए और पानी सप्लाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed