फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jal Nigam making rounds for connection

Dehradun News: कनेक्शन के लिए चक्कर कटवा रहा जल निगम

Mon, 31 Jul 2023 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam making rounds for connection
पानी का कनेक्शन देने के लिए जल निगम उपभोक्ताओं को चक्कर कटवा रहा है। एक-दो महीने बाद भी उपभोक्ताओं को कनेक्शन की रसीद नहीं जा रही है। दस्तावेज के नाम पर भी उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। निगम की कार्यप्रणाली से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

संयुक्त शिकायत निवारण समिति मेहूंवाला पेयजल कलस्टर योजना के सदस्य सुरेंद्र सिंह नेगी ने महाप्रबंधक विश्व बैंक परियोजना पेयजल निगम को ज्ञापन सौंपकर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना के तहत 26 रुपये का कनेक्शन लोगों को भारी पड़ रहा है। कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को विभाग के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कनेक्शन के लिए नियमों के विपरीत मकान की फोटो, बिजली का कनेक्शन मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि, विभाग की ओर से आवेदन के बाद जेई के माध्यम से निरीक्षण करवाया जाता है। आरोप लगाया कि दलालों के माध्यम से 1500 से तीन हजार में हाथों-हाथ कनेक्शन दे दिया जा रहा है। उन्होंने तत्काल जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इस प्रकार की कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर किसी को जानबूझकर कनेक्शन के लिए चक्कर कटवाया जा रहा है तो वह मुझसे शिकायत कर सकता है।
- अनंत भदूला, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed