फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jal Jeevan Survekshan: Ranking of Uttarakhand improved six districts in top 127

जल जीवन सर्वेक्षण: सुधरी उत्तराखंड की रैंकिंग, छह जिले शीर्ष 127 में, ऊधमसिंह नगर का सबसे खराब प्रदर्शन

Sun, 04 Dec 2022 04:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 04:02 PM IST
सार

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की थी। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर नजर आ रहा है। इस बारछह जिले ऐसे हैं, जिन्हें 75 से 100 प्रतिशत कवरेज की हाई अचीवर श्रेणी में स्थान पाया है।

विज्ञापन
Jal Jeevan Survekshan: Ranking of Uttarakhand improved six districts in top 127
जल जीवन मिशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों के मामले में उत्तराखंड की रैंकिंग में सुधार देखने को मिला है। जल शक्ति मंत्रालय ने नवंबर के जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें देश के शीर्ष-127 जिलों में उत्तराखंड के छह जिले शामिल हो गए हैं। पिछले माह इनकी संख्या पांच थी। वहीं, हरिद्वार की रैंकिंग में सुधार आया है जबकि ऊधमसिंह नगर का प्रदर्शन अभी भी सबसे खराब है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: एक झटके में 100 से ज्यादा कर्मचारी हटाए, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में थे तैनात
विज्ञापन


जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की थी। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर नजर आ रहा है। इस बारछह जिले ऐसे हैं, जिन्हें 75 से 100 प्रतिशत कवरेज की हाई अचीवर श्रेणी में स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जिले ऐसे हैं, जिन्होंने 50 से 75 प्रतिशत कवरेज की अचीवर श्रेणी में स्थान बनाया है। एक जिला ऐसा है, जो कि 25 से 50 प्रतिशत कवरेज की परफॉर्मर श्रेणी में शामिल हुआ है। पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह का कहना है कि निश्चित तौर पर उत्तराखंड की रैंकिंग में बड़ा सुधार अच्छा संकेत है।

75-100 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 127 में यह जिले
जिले का नाम-   अक्तूबर की रैंक     नवंबर की रैंक
पिथौरागढ़-              63-                60
देहरादून-                70-                47
उत्तरकाशी-             73-                58
चमोली-                  79-                70
बागेश्वर-                  87-                59
रुद्रप्रयाग- -                                  86
(नोट- पिछले माह रुद्रप्रयाग 50-75 श्रेणी में  77वीं रैंक पर था)

50 से 75 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 168 में यह जिले
जिले का नाम-    अक्तूबर की रैंक  नवंबर की रैंक
पौड़ी गढ़वाल-           35-               27
टिहरी गढ़वाल-         38-                30
चंपावत-                  90-                45
नैनीताल-                 97-                72
अल्मोड़ा-               139-                128
हरिद्वार- -                                       31
(नोट- पिछले माह हरिद्वार 25-50 श्रेणी में सातवीं रैंक पर था)


25 से 50 प्रतिशत कवरेज श्रेेेणी में देश के शीर्ष 201 में यह जिले
जिले का नाम-    अक्तूबर की रैंक- नवंबर की रैंक
ऊधमसिंह नगर-   79-                    41

ऐसे होती है रैंकिंग
जल सर्वेक्षण में चार रैंक में नंबर दिए गए हैं। पहली फ्रंट रनर श्रेणी है, जिसमें वे जिले शामिल हैं, जिनमें जल जीवन मिशन के लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत काम हुए हैं। दूसरी हाई अचीवर श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 75-100 प्रतिशत काम हुए हैं। तीसरी अचीवर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 50-75 प्रतिशत काम हुए हैं। चौथी परफॉमर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें अक्तूबर के लक्ष्य के सापेक्ष 25-50 प्रतिशत काम हुए हैं। पांचवीं एस्पाइरेंट्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें केवल 0-25 प्रतिशत काम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed