फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jal Jeevan Mission Uttarakhand ahead of UP and Jharkhand in providing tap water to every house

Uttarakhand: हर घर नल से जल पहुंचाने में यूपी और झारखंड से आगे उत्तराखंड, जल जीवन सर्वेक्षण के आंकड़े जारी

Wed, 04 Jan 2023 04:43 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jan 2023 04:43 PM IST
सार

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीसरे महीने सुधरा है। इस बार उत्तराखंड जहां 50 से 75 प्रतिशत श्रेणी में आठवीं रैंक पर है तो उत्तर प्रदेश 25 से 50 प्रतिशत श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission Uttarakhand ahead of UP and Jharkhand in providing tap water to every house
हर घर नल योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के मामले में उत्तराखंड की रैंकिंग, यूपी और झारखंड से भी ऊपर है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन सर्वेक्षण के दिसंबर के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें अब प्रदेश का एक भी जिला 50 प्रतिशत से नीचे नहीं रहा है।

विज्ञापन


जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की थी। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीसरे महीने सुधरा है। इस बार उत्तराखंड जहां 50 से 75 प्रतिशत श्रेणी में आठवीं रैंक पर है तो उत्तर प्रदेश 25 से 50 प्रतिशत श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन

 

झारखंड इस श्रेणी में पांचवें स्थान पर है। हालांकि शीर्ष पर हरियाणा काबिज है। वहीं, जिलों के हिसाब से देखें तो अब प्रदेश के सभी जिले 50 प्रतिशत से ऊपर की श्रेणियों में आ चुके हैं। सात जिले ऐसे हैं जो कि 50 से 75 प्रतिशत की श्रेणी में हैं जबकि छह जिले 75 से 100 प्रतिशत की श्रेणी में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह का कहना है कि निश्चित तौर पर उत्तराखंड की रैंकिंग में बड़ा सुधार अच्छा संकेत है। मिशन के कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है।

75-100 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 116 में यह जिले
 
जिला अक्तूबर की रैंक नवंबर की रैंक दिसंबर की रैंक
पिथौरागढ़ 63  60 62
देहरादून 70  47 48
उत्तरकाशी 73 58   71
चमोली 79   70  82
बागेश्वर   87   59  70
रुद्रप्रयाग    86  00 58
ऊधमसिंहनगर 00  00  81

(नोट- पिछले दो माह से ऊधमसिंहनगर 25-50 प्रतिशत की श्रेणी में 41वीं रैंक पर शामिल था।)
 

50 से 75 प्रतिशत कवरेज श्रेणी में देश के शीर्ष 172 में यह जिले
 
जिला अक्तूबर की रैंक नवंबर की रैंक दिसंबर की रैंक
पौड़ी गढ़वाल 35 27 29
टिहरी गढ़वाल 38   30 28
चंपावत 90 45   73
नैनीताल 97 72   113
अल्मोड़ा 139   128  96
हरिद्वार  00   31 20
 

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: पिंडकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, खतरे की जद में आधा दर्जन मकान

ऐसे होती है रैंकिंग
जल सर्वेक्षण में चार रैंक में नंबर दिए गए हैं। पहली फ्रंट रनर श्रेणी है, जिसमें वे जिले शामिल हैं, जिनमें जल जीवन मिशन के लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत काम हुए हैं। दूसरी हाई अचीवर श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 75-100 प्रतिशत काम हुए हैं। तीसरी अचीवर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें 50-75 प्रतिशत काम हुए हैं। चौथी परफॉमर्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें अक्तूबर के लक्ष्य के सापेक्ष 25-50 प्रतिशत काम हुए हैं। पांचवीं एस्पाइरेंट्स श्रेणी में वे जिले शामिल हैं, जिनमें केवल 0-25 प्रतिशत काम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed