फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jail prisoners will get more nutritious and tasty food desi ghee and salad Haridwar Uttarakhand news

Uttarakhand: जेल में बंद कैदियों को मिलेगाा और अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना, अब ये होगा नया मेन्यू

Sun, 03 Dec 2023 09:06 PM IST
रेनू सकलानी मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
मोनू शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Dec 2023 09:06 PM IST
सार

लों में सुधार के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं। जेलों में बंदियों को मिलने वाले खाने व नाश्ते की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शासन की ओर से जेलों में सर्दी के मौसम में खाने और नाश्ते का नया मेन्यू तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Jail prisoners will get more nutritious and tasty food desi ghee and salad Haridwar Uttarakhand news
जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे की जेल में बंद कैदियों को और अधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना परोसे जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बंदियों को रोटी, दाल और सब्जी के अलावा देशी घी व सलाद भी परोसा जाएगा। वहीं सुबह की जगह शाम को भी एक प्याली चाय दी जाएगी। अब तक बंदियों के लिए यह व्यवस्था नहीं थी। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जेलों को आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

शासन की ओर से पुराने मैनुअल को बदलकर नया मैनुअल लाया गया है। इसमें जेलों में सुधार के लिए तमाम प्रयास किए गए हैं। जेलों में बंदियों को मिलने वाले खाने व नाश्ते की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शासन की ओर से जेलों में सर्दी के मौसम में खाने और नाश्ते का नया मेन्यू तैयार किया गया है।

विज्ञापन


नए मेन्यू के आधार पर अब बंदियों को मोटा अनाज, बाजरा और मंडुवे की मिक्स रोटियां दी जाएंगी। इसके अलावा पांच ग्राम देशी घी, सलाद में प्याज, लहुसन, नींबू, टमाटर और प्याज दिया जाएगा। साथ ही 50 ग्राम गुड़ भी दिया जाएगा। इसके अलावा अब तक बंदियों को सुबह समय नाश्ते में ही एक बार चाय मिलती थी। अब बंदियों को दो समय चाय और चार बिस्किट भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर से फरवरी तक मिलेगा यह खाना
नए मेन्यू के अनुसार जेल में बंद बंदियों को यह खाना नवंबर से फरवरी माह तक ही मिलेगा। फरवरी माह के बाद गर्मी के मौसम के अनुसार खाना और नाश्ता दिया जाएगा। गर्मी के मौसम के मेन्यू में कुछ बदलाव किए गए हैं।


ये भी पढ़ें...Mohammed Shami: सेल्फी लेने मंच पर चढ़ गई भीड़, शमी लोगों से करते रहे अनुरोध... फिर कार्यक्रम छोड़कर लौटे

कुछ जेलों में नई व्यवस्था लागू

एक जेल अधिकारी ने बताया कि सूबे की कुछ जेल में नए मेन्यू के अनुसार बंदियों को खाना और नाश्ता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुछ में अभी यह प्रक्रिया आधी-अधूरी है। इन जेलों में भी यह प्रक्रिया पूरी तरह से जल्द शुरू हो जाएगी।

जेल के नए मैनुअल मेें बंदियों के खाने और नाश्ते में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें देशी घी, गुड़ और सलाद आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं। -दधिराम मौर्य, डीआईजी जेल


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed