{"_id":"696900ed96e73a0ddf00a0ad","slug":"itbp-to-procure-local-produce-along-with-healthcare-services-in-border-areas-dehradun-news-c-5-drn1043-879497-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आईटीबीपी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्थानीय उत्पाद भी खरीदेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आईटीबीपी सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्थानीय उत्पाद भी खरीदेगी
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री धामी की मौजदूगी में स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग ने आईटीबीपी के साथ किया एमओयू
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अब प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय उत्पाद भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को सचिवालय में स्वास्थ्य व पशुपालन विभाग ने आईटीबीपी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
सीएम आवास में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वस्थ सीमा अभियान सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। यह न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करेगा बल्कि सीमावर्ती गांवों में विश्वास, सुरक्षा और स्थायित्व को भी बढ़ावा देगा। सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह एमओयू उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
एमओयू का उद्देश्य पिथौरागढ़, चमोली व उत्तरकाशी जिलों के तहत 108 सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अभियान के माध्यम से दुर्गम व सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान होगी। समझौते के अनुसार, आईटीबीपी की ओर से योग्य चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ,एमआई रूम व टेली मेडिसिन सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। सरकार की ओर से संबंधित गांवों के जनसांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध कराए जाएंगे। उपभोग के आधार पर प्रत्येक छह माह में दवाइयों व अन्य सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
........
ट्रायल में आईटीबीपी ने खरीद 11.94 करोड़ के उत्पाद
पशुपालन विभाग व आईटीबीपी के बीच स्थानीय स्तर पर जीवित भेड़, बकरी, जीवित मुर्गा, हिमालयन ट्राउट मछली, ताजा दूध, पनीर की खरीद विभिन्न सहकारी संस्थाओं के माध्यम करने के लिए अनुबंध किया गया। आईटीबीपी अधिकारियों ने जानकारी दी कि ट्रायल के दौरान 11.94 करोड़ के उत्पाद खरीदे गए।