फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP to monitor international border in Uttarakhand with drones and satellites

Dehradun News: उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय सीमा की ड्रोन-सैटेलाइट से निगरानी करेगी आईटीबीपी

Fri, 19 Dec 2025 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
ITBP to monitor international border in Uttarakhand with drones and satellites
-यूसैक ने आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट अफसरों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन


-सुरक्षा और तकनीकी दक्षता बढ़ाने की पहल, आपदा में भी मिलेगी राहत

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की पहरेदारी कर रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) अब ड्रोन-सैटेलाइट की मदद से अपने काम को अंजाम देगी। इसके लिए उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) ने आईटीबीपी के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अफसरों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया है।

यूसैक सभागार में अधिकारियों के लिए एक दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य अधिकारियों को यूसैक की प्रमुख गतिविधियों और रक्षा क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के अनुप्रयोगों से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र की ओर से राज्य में किए जा रहे अंतरिक्ष आधारित कार्यों, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, मैपिंग एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


यूसैक की ओर से संचालित ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर (डार्क) के माध्यम से ड्रोन तकनीक एवं इसके रक्षा क्षेत्र में उपयोग पर व्याख्यान तथा व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को ड्रोन आधारित निगरानी, लाइव स्ट्रीमिंग, क्षेत्रीय मैपिंग, सुरक्षा एवं आपदा परिदृश्यों में ड्रोन के प्रभावी उपयोग, ड्रोन संचालन की बुनियादी तकनीक और सिमुलेटर आधारित अभ्यास से परिचित कराया गया। अधिकारियों ने इस प्रशिक्षण को सीमावर्ती एवं सुरक्षा से जुड़े अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि ड्रोन एवं अंतरिक्ष आधारित तकनीकें वर्तमान समय में सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं सीमा निगरानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षा बलों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर त्वरित और सटीक निर्णय लेने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर के प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिंह एवं शशांक लिंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी आरएस मेहता, जनसंपर्क अधिकारी सुधाकर भट्ट, प्रशिक्षण समन्वयक दीपक भंडारी, शुभम शर्मा और सौरभ चौबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed