फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP POP 2023 Mussoorie 56 officers passed out Uttarakhand news in hindi

ITBP POP 2023: छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 56 बने अफसर, मसूरी में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड

Fri, 07 Apr 2023 12:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

प्रशिक्षण के बाद आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में युवा चिकित्सा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली। बतौर मुख्य अतिथि मनोज सिंह रावत, अपर महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी नव चिकित्सा अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

विज्ञापन
ITBP POP 2023 Mussoorie 56 officers passed out Uttarakhand news in hindi
आईटीबीपी पीओपी 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी में छह माह के कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 12 महिला चिकित्सा अधिकारियों सहित कुल 56 सहायक सेनानी/विकल अधिकारी बल की मुख्य धारा में शामिल हुए। इन चिकित्सा अधिकारियों को कठोर एवं प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, शस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, आसूचना मानचित्र अध्ययन सैन्य प्रशासन, कानून व मानव अधिकार जैसे सैन्य व पुलिस संबंधी विषयों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन


विशेष तौर पर इन प्रशिक्षणार्थियों को पहली बार 'क्रम मागा' प्रशिक्षण पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण पद्धति से इजराइल आर्मी के विशेष कमांडों को प्रशिक्षित किया जाता है। पास आउट होने वाले इन चिकित्सा अधिकारियों में राजस्थान से 16, केरल से 07, पंजाब से 05, हरियाणा एवं आन्ध्रप्रदेश से 4-4, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु एवं तेलंगाना से 3-3. कर्नाटक से 02, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़िसा, आसाम, त्रिपुरा, एवं मणिपुर से 1-1 प्रशिक्षणार्थी है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधिकारियों का दायित्व बहुत महत्तवपूर्ण
प्रशिक्षण उपरान्त आयोजित भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह में इन युवा चिकित्सा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली। पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि मनोज सिंह रावत, अपर महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने अपने संबोधन में पास आउट होने वाले सभी नव चिकित्सा अधिकारियों को बल की मुख्य धारा में शामिल होने पर बधाई दी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  एक बूंद खून से 30 सेकेंड में 72 तरह की होगी जांच, सचिवालय में लगा प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम

उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि चिकित्सा अधिकारियों का दायित्व बहुत महत्तवपूर्ण है। हमारे बल के जवानों को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको अपनी सेवाऐं देनी है। हाई एल्टीट्यू में जवानों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरुक करते हुये उनको स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित भी करना है। साथ ही जरुरत के समय उनके समुचित इलाज का प्रबंधन भी करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed