फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health ATM 72 types of tests will be done in 30 seconds with a drop of blood

Uttarakhand: एक बूंद खून से 30 सेकेंड में 72 तरह की होगी जांच, सचिवालय में लगा प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम

Fri, 07 Apr 2023 08:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Apr 2023 08:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित होने से जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा ज्यादा बड़ी होने वाली है। हर श्रद्धालु को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।

विज्ञापन
Uttarakhand Health ATM 72 types of tests will be done in 30 seconds with a drop of blood
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिवालय में प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर स्वास्थ्य संबंधी 72 तरह की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन

सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित होने से जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा ज्यादा बड़ी होने वाली है। हर श्रद्धालु को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है।

विज्ञापन

कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, यश बैंक, जेेके टायर ने हेल्थ एटीएम और ट्रू नेट मशीनें दी गई। यश बैंक के माध्यम से सचिवालय, विधानसभा के साथ टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


जेके टायर कंपनी ने पुलिस लाइन, जेएलएन जिला चिकित्सालय नैनीताल, संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत, अल्मोड़ा में एक-एक हेल्थ एटीएम स्थापित किए गए। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और कंपनियों के बीच एमओयू किया गया।

Trending Videos

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डाॅ. विनिता शाह, यस बैंक के राज्य प्रभारी अजय मिश्रा, निशांत अहूजा, हरेंद्र बिष्ट, आईओसीएल से भानुप्रकाश सेमवाल, उदित जैन, जेके टायर से अजय कुमार, गरिमा पंत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अब ब्लाॅक स्तर पर होगी टीबी की जांच

सीएम ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरशन लिमिटेड के सौजन्य से सीएसआर के तहत 40 ट्रू नेट मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों को ब्लाॅक स्तर में स्थापित किया जाएगा। इससे टीबी के साथ कोविड की जांच भी हो सकेगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: फिर बढ़ रहा कोरोना, 51 नये संक्रमित मिले, देहरादून में सबसे ज्यादा केस आए सामने

हेल्थ एटीएम से होंगे ये जांचें

हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद से 72 तरह की जांच की सुविधा है। इस मशीन से स्वयं भी अपनी जांच कर सकते हैं। इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी एंड डीएलसी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्राल, एचबीए1-सी, ब्लड ग्रुप, लिपिड प्रोफाइल, ट्राईगिलसाइड, लाइकोप्रोटीन, प्रेगनेंसी टेस्ट, किडनी टेस्ट, हैपेटाइटिस, चिगनगुनिया, मलेरिया, बीएमसी, बीएमआई, शरीर का तापमान, ऑक्सीजन स्तर, शरीर में पानी की मात्रा, ईसीजी समेत 72 टेस्ट किए जा सकते हैं। इन हेल्थ एटीएम पर यह जांच निशुल्क होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed