फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP constable arrested for rape

मसूरी में आईटीबीपी की महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म का आरोपी आईटीबीपी का सिपाही पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया, आरोपी

Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ITBP constable arrested for rape
मसूरी। आईटीबीपी की महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी आईटीबीपी के सिपाही को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। दूसरी ओर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहन तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन

जवान को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , आरोपी का मेडिकल कराकर कोर्ट मे पेश करने के लिए देहरादून ले गए,जहां उसे जेल भेज दिया,पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी आईटीबीपी अकादमी से की गई , आरोपी के खिलाफ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, साथ ही घटना की विस्तार से जांच में पुलिस जुट गई ।
विज्ञापन

शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सिपाही मोहन सिंह दानू(29) पुत्र स्व. हिम्मत सिंह की गिरफ्तारी आईटीबीपी अकादमी से की गई। वह ग्राम खुंती पोस्ट खुंती थाना बलवाकोट तहसील धारचुला जिला पिथौरागढ का रहने वाला है और आईटीबीपी अकादमी मसूरी में कांबेट विंग में सिपाही (जीडी) के पद पर तैनात है। उसके खिलाफ महिला कांस्टेबल की तहरीर पर शुक्रवार को दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि एक महीने पहले अकादमी पहुंची आईटीबीपी की कराटे टीम की सदस्य महिला कांस्टेबल को वह पांच दिसंबर को बाहर ले गया और परिचित के घर लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अआरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ,उप निरीक्षक पिंकी पंवार, कांस्टेबल शेखर की टीम ने कई जगह दबिश दी। शनिवार को उसे अकादमी से गिरफ्तार किया गया। उसका उप चिकित्सालय लंढौर में मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के लिए देहरादून ले जाया गया। वहीं दूसरी ओर पीड़िता के भी मजिस्टेट के समक्ष बयान कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे दोनों
पुलिस सुत्रों के अनुसार आरोपी आईटीबीपी का सिपाही मोहन सिंह दानू और दुष्कर्म पीड़िता के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से आपस में अच्छी जान पहचान थी। दोनो एक दूसरे को अच्छे से जानते है। यही वजह थी कि आरोपी के अनुरोध पर पांच दिसंबर को पीड़िता आउट पास बनवाकर उसके साथ अकादमी से बाहर उसके परिचित के रूम पर गई।
पीड़िता ने साधी चुप्पी, दानू बोला- मुझे फंसाया जा रहा
जब दुष्कर्म पड़िता महिला सिपाही से घटना को लेकर बात करने की कोशिश की गई तो उसने पूरे मामले पर चुप्पी साध ली। कहा कि घटना के मामले में कोई बात नही कर सकती, साथ ही कहा कि घटना की किसी भी प्रकार की जानकारी नही दे सकती । वहीं आरोपी आईटीबीपी सिपाही मोहन सिंह दानू ने आरोप को लेकर कहा कि उसको फंसाया जा रहा है।

पूरे मामले की अभी जांच चल रही है। पीड़िता के बयान और मेडिकल करने के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अभी इस मामले में बहुत जानकारी जुटानी है। पूछताछ होनी है, ज्यादा कुछ अभी नहीं बताया जा सकता। -पिंकी पंवार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed