{"_id":"5a2ff6244f1c1bc9678c15e7","slug":"itbp-asi-suspended-for-alleged-explosive-substance-fix-in-house-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप में ITBP का एएसआई निलंबित, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप में ITBP का एएसआई निलंबित, जानिए पूरा मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 12 Dec 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप में सोमवार को पकड़े गए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) विजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी कर्मी अवकाश पर घर गया हुआ था। विजय सिंह के पकड़े जाने के बाद वाहिनी के अधिकारियों ने वाहिनी के साजो सामान का मिलान किया। आईटीबीपी के प्रभारी सेनानायक बृजमोहन सिंह ने बताया कि लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी में कार्यरत एएसआई फार्मेसिस्ट विजय सिंह पर एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में विस्फोटक पदार्थ रखने के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
यह कर्मी बरेली में पुलिस हिरासत में है। आरोपी को आईटीबीपी के बरेली क्षेत्र के डीआईजी ने निलंबित कर दिया है। प्रभारी सेनानायक ने बताया कि आरोपी विजय 14 दिन के अवकाश पर बरेली स्थित घर गया हुआ है।
विज्ञापन
बताया कि विजय की गिरफ्तारी और उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद वाहनी के स्टोर में रखे सामान का मिलान किया गया। मिलान में सभी सामान सही पाया गया। उच्चाधिकारियों की ओर से विजय के संबंध में मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं।