फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   It remained cloudy throughout the day in the higher reaches

Dehradun News: चकराता में हल्की बूंदाबांदी से तीन डिग्री तक पहुंचा तापमान

Wed, 29 Nov 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
It remained cloudy throughout the day in the higher reaches
Iसर्दी से बचने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने लिया अलाव का सहाराI
विज्ञापन


छावनी बाजार समेत जौनसार बावर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर में केवल चंद मिनट के लिए हल्की सी बारिश के साथ बर्फ की फुवारें पड़ीं। इसके कारण मंगलवार को तापमान में तेजी से गिरावट आ गई। चकराता में न्यूनतम तापमान घटकर तीन डिग्री सेल्सियस तक आ गया।



छावनी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबके रहे। दुकानदार ग्राहकों की राह देखते नजर आए। शाम होते ही स्वयं के संसाधनों से अलाव की व्यवस्था की। स्थानीय व्यवसायी अरविंद जैन, सुनील जोशी, अनिल चौहान, केसर सिंह, शूरवीर जोशी ने बताया कि प्रशासन को बढ़ती सर्दी के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। लगातार तीन दिनों से बादल छाए हैं। सर्दी बढ़ने से स्थानीय लोग बहुत कम संख्या में बाहर निकल रहे हैं। बिक्री पर असर पड़ रहा है। शाम को बाजार जल्दी बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन






Iपछवादून में कुछ देर की धूप, फिर छाए रहे बादलI



पछवादून क्षेत्र में सुबह आसमान में बादल छाए रहे। कुछ देर के लिए सूरज ने दर्शन दिए, लेकिन गर्माहट महसूस नहीं हुई। सूरज की आंख मिचौनी का सिलसिला चलता है। देखते ही देखते आसमान में फिर से बादल घिर आए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। कामकाजी लोग और स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों से पैक होकर घर से बाहर निकले। घरों में लोग रजाई ओढ़कर बैठे रहे। बाजार में शाम को व्यापारियों और अन्य लोग अलाव तापते नजर आए। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed