{"_id":"578ff9da4f1c1b347fc4ca24","slug":"it-may-light-train-in-uttarakhand-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jul 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
rain in dehradun
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आगामी चार दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कहीं भी भारी बारिश की संभावना नहीं है। राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश ही रहेगी।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। ज्यादातर जगहों पर मौसम सामान्य रहा। राजधानी में सुबह तेज धूप खिलने के बाद आंशिक बादल तो रहे, लेकिन उमस की वजह से लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
राजधानी के तापमान में मंगलवार के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में आगामी 24 जुलाई तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन