फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Smart City Neo Metro, Pod Taxi Not Starts Roads are also not getting widened

Dehradun Smart City: नियो मेट्रो, पॉड टैक्सी का पता नहीं...सड़कें भी नहीं हो रहीं चौड़ी

Thu, 04 Jan 2024 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2024 04:10 PM IST
सार

प्रिंस चौक से सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक से घंटाघर, सहारनपुर रोड से बल्लीवाला चौक सहित नौ सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ा है।

विज्ञापन
Dehradun Smart City Neo Metro, Pod Taxi Not Starts Roads are also not getting widened
देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में नियो मेट्रो, पॉड टैक्सी की सेवा कब धरातल पर उतरेगी इसका अभी कुछ पता नहीं है। लेकिन, इसके चलते शहर की नौ प्रमुख व्यस्ततम सड़कों के चौड़ीकरण का काम भी अधर में लटक गया है। इन सड़कों पर यातायात दबाव कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने इन्हें फोरलेन बनाने का प्लान तैयार किया था।

विज्ञापन


प्रिंस चौक से सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक से घंटाघर, सहारनपुर रोड से बल्लीवाला चौक सहित नौ सड़कों पर यातायात का दबाव काफी बढ़ा है। जिस हिसाब से इन सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है उस हिसाब से इन्हें फोरलेन बनाया जाना जरूरी है। लिहाजा, लोनिवि ने 16 किलोमीटर सड़कों को फोरलेन करने की योजना बनाई। लेकिन, अब उसे इस बात का इंतजार है कि नियो मेट्रो और पॉड टैक्सी की कार्ययोजना की सारी धुंध छंट जाए तो फोरलेन बनाने का काम शुरू किया जाए।
विज्ञापन


Uttarakhand: 19 शहरों में दो साल के भीतर नई पेयजल योजनाओं से बुझेगी प्यास, अमृत-2 के पहले चरण में शुरू हुआ काम
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नियो मेट्रो की स्थिति
उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने दून में नियो मेट्रो चलाना चाहता है। लेकिन, इसकी फाइल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में अटकी हुई है। हालांकि, पॉड टैक्सी को लेकर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। संभावना है कि जब तक ये दोनों पेच सुलझ नहीं जाते तब तक शहर की नौ सड़कों को फोरलेन बनाने का काम रुका रहेगा।

सड़कों के चौड़ीकरण के लिए कंसल्टेंट चुन लिया गया है। कसंल्टेंट सड़कों की डिजाइन तैयार करने के साथ फिजिबिलिटी और सर्वे रिपोर्ट लोनिवि को सौंपेगा। लेकिन, पॉड टैक्सी और नियो मेट्रो पर स्थिति साफ होने के बाद ही सड़कों को फोरलेन बनाने की कार्रवाई शुरू की जा सकेगी।
- जितेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोनिविI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed