AFG vs IRE: बारिश बनी बाधा, अफगानिस्तान ने बनाए 250 रन, मैच रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतुल्लाह जजाई 67 रन व रहमत 54 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने 48.3 ओवर में 250 रन बना लिए हैं। हालांकि तेज बारिश के कारण मैच रो रद्द कर दिया गया है। देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच खेली जा रही पांच वनडे मैचों की श्रृंखला के दूसरे मुकालबे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले खेलने उतरी अफगानिस्तान को सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजाई और जावेद अहमदी ने तेज शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 90 रनों की साझेदारी की। 15.2 ओवर में हजरतुल्लाह जजाई बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच थमा बैठे। हजरतुल्लाह जजाई ने 43 गेंदों में 5 चौके व 5 छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। इसके बाद 16.2 ओवर में सेट बल्लेबाज जावेद अहमदी 22 रन बनाकर चलते बने। रहमत और शहीदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की।
35.4 ओवर में टीम के 179 रनों पर रहमत 54 रन बनाकर आउट हुए। रहमत ने पारी के दौरान आठ चौके जड़े। वहीं, कप्तान असगर अफगान 08 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अफगानिस्तान की टीम ने 48.3 ओवर में सात विकेट गवांकर 250 रन बना लिए हैं। इसी बीच अचानक तेज बारिश आने से मैच को रोकना पड़ा। शहीदी ने 78 गेंदों का सामना कर 52 रन की पारी खेली। राशिद खान 11 व इकराम अली 05 रन बनाकर मैदान में बने हुए हैं। आयरलैंड के लिए डॉकरेल ने तीन व एंडी मैकब्राइन ने दो विकेट चटकाए।
दोनों टीमों ने तीन घंटे अभ्यास किया
मैच से पूर्व शुक्रवार को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन-तीन घंटे अभ्यास किया। आयरलैंड के खिलाड़ियों ने दोपहर 1:30 से शाम 4:30 बजे तक और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने शाम पांच से रात आठ बजे तक मैदान पर पसीना बहाया। इस दौरान खिलाड़ियों ने नेट लगाकर बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी, हाई कैंचिंग, रनिंग व स्ट्रेचिंग की।
अफगानिस्तान की टीम
असगर अफगान (कप्तान), उस्मान घनी, नजीब ताराकाइ, हजरतुल्लाह जजाई, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, शफिकुल्लाह शफाक, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, करीम जनात, फरीद मलिक, सैयद शिरजाद, जिया उर रहमान, जहीर खान, मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफा।
आयरलैंड की टीम
विलियम पॉटलफील्ड (कप्तान), पॉल स्ट्रिलिंग , एंड्रयू बलबिरनै, जॉर्ज हेनरी डॉकरेल, एंड्रयू रॉबर्ट मैक्ब्रीन, केविन ओब्रिन, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रंकिन, सिमरनजीत सिंह, लॉरकन जॉन टकर, जेम्स शैनन, स्टुअर्ट रॉबर्ट थॉम्सन, पीटर चैस, हैरी टॉम।