फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irrigation Department closed 150 years old bridge 50 thousand population will be affected Libberhedi Roorkee

Roorkee: सिंचाई विभाग ने 150 साल पुराना पुल किया बंद, 50 हजार की आबादी होगी प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 21 May 2024 03:37 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लिब्बरहेड़ी (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, लिब्बरहेड़ी (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 May 2024 03:37 PM IST
सार

सिंचाई विभाग के 150 साल पुराना पुल बंद करने से ग्रामीणों में रोष है। इससे 50 हजार की आबादी प्रभावित होगी।

विज्ञापन
Irrigation Department closed 150 years old bridge 50 thousand population will be affected Libberhedi Roorkee
150 साल पुराना पुल किया बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लिबरहेड़ी गांव में अंग्रेजी सरकार द्वारा बनाए गए गंग नहर के पुल को सिंचाई विभाग ने सोमवार की शाम को बंद कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध भी किया। लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों की एक न चली। विभाग ने पुल पर दीवार लगाकर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है। इससे अब करीब 50 की आबादी प्रभावित होगी।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग का कहना है कि लगभग 150 साल पुराने पुल की अवधि समाप्त हो चुकी है और वह पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसे देखते हुए विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पुल पर दीवार खड़ी कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीण का कहना है कि सिंचाई विभाग को पहले दूसरा पुल बनवाना चाहिए था। क्योंकि पुल के बंद होने से ग्रामीणों को तीन से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा। साथ ही पुल पार बच्चों का स्कूल है और पुल बंद होने से छोटे बच्चों को कई किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद ही स्कूल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बड़ी चुनौती...लगातार कोशिश के बावजूद प्रदेश के नहीं मिल रही 25 या 10 साल के लिए बिजली

ऐसे में इस भीषण गर्मी में बच्चों व स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ अनिल निमेश का कहना है कि पुल पर पहले भी वाहनों पर रोक लगाई गई थी। लेकिन हाईटगेज तोड़कर वहां से वाहन गुजर रहे थे। अब पुल की स्थिति और अधिक जर्जर हो गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुल बंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed