फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   irregularity in icfre

पीएम दरबार पहुंचा आईसीएफआरई का मामला

Sat, 03 May 2014 05:58 PM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 May 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
irregularity in icfre

इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन (आईसीएफआरई) में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के ऑडिट और मीडिया में आ रही सुर्खियों की शिकायत अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


पढ़ें, शक्ति कपूर को मंहगा पड़ा भाजपा का प्रचार
विज्ञापन


संस्थान से जुड़े वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मचारियों ने शुक्रवार को इसकी शिकायत पीएम सहित मंत्रालय के सभी आला अधिकारियों को भेजी।

भेजा शिकायती पत्र
फॉरेस्ट साइंटिस्ट एसोसिएशन और टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन ने एक शिकायती पत्र केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के सचिव डा. वी राजगोपालन को भेजा है।

पढ़ें, 'चारधाम जाना चाहते हैं मोदी तो खुद करें अपनी सुरक्षा'
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने बताया कि अमर उजाला में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों में संस्थान में ऑडिट अनियमितताओं के खुलासे से संस्थान की साख सवालों के घेरे में है। संस्थान से जुड़े लोगों का भरोसा भी कम हो रहा है।


हो सकती है फंडिंग की समस्या
कहा गया कि वैज्ञानिकों को कई विदेशी शोध प्रोजेक्ट भी मिलते हैं। ऐसे में फंडिंग एजेंसियों से नुकसान की आशंका है। एसोसिएशन के सचिव डा. अशोक कुमार और टेक्निकल एसोसिएशन के सचिव सीएम शर्मा का कहना है कि संस्थान की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें, सीएम के 'बेघर' होने के बाद मुख्य सचिव ‘लापता’

उन्होंने आईसीएफआरई की अनियमितताओं की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। यह पत्र पीएम मनमोहन सिंह के अलावा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री वीरप्पा मोईली, केंद्रीय विजिलेंस कमीशन, कैबिनेट सेक्रेटरी सहित तमाम आला अधिकारियों को भेजी गई है।

गौरतलब है कि सीएजी के ऑडिट में आईसीएफआरई से जुड़े नौ संस्थानों और चार केंद्रों में भारी वित्तीय अनियमितताएं और डेपुटेशन के खेल की सिलसिलेवार खबरें अमर उजाला ने प्रकाशित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed