अफगानिस्तान ने आयरलैंड को फिर किया चित, पहला टी-20 पांच विकेट से जीता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मद नबी (49*) और नजिबुल्लाह जादरान (40*) की 86 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत अफगानिस्तान ने आयरलैंड पर शानदार जीत दर्ज की। गुरुवार को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को पांच विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को मैन ऑफ द चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने छह विकेट खोकर 20 ओवर में 132 रन बनाए। टीम की ओर से जी डॉकरेल ने सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली। कप्तान पी स्टर्लिंग ने 23, विकेटकीपर बल्लेबाज एस पॉन्टर ने 31, एस थॉम्पसन ने 18 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
IREvAFG: बीच मैदान में दर्शकों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देखें तस्वीरें...
अफगास्तिान की ओर से राशिद खान और नबी ने दो-दो विकेट और जनात व मुजीबउर्र रहमान ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही और 50 के स्कोर पर आते-आते पांच विकेट गिर गए।
लेकिन, इसके बाद नबी और जादरान ने संभलकर खेलते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। 16वें ओवर में दोनों खिलाड़ियों ने अक्रामक रुख अख्तियार करते हुए बड़े शॉट खेले। 19वें ओवर की दूसरी गेंद में नबी ने चौका मारकर टीम की जीत दिला दी।
अफगानिस्तान की ओर से एम नबी ने सर्वाधिक 40 गेंदों में 49 रन बनाए। इसके अलावा जादरान ने 36 गेंदों में नाबाद 40 रन, शेनवरी ने 17 रन, हजरतुल्लाह ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। आयरलैंड की ओर से बी रैंकिन ने दो विकेट और पी चेज, जे लिटिल, गेटकाटे ने एक-एक विकेट लिए।
स्कोर कार्ड आयरलैंड
रन गेंद
पॉल स्टर्लिंग 23 25
के ओ ब्रायन 05 10
बैब्रलिन 05 04
थांपसन 18 16
एस सिंह 09 07
डॉक्रैल 34 28
गेटकैट 00 02
पाइंटर 31 28
विकेट पतन- 23-1, 33-2, 39-3, 52-4, 65-5, 65-6
गेंदबाजी
रन विकेट
मुजीबुर्रहमान 20 01
एफ अहमद 34 00
करीम 29 01
नबी 16 02
राशिद खान 21 02
स्कोर कार्ड अफगानिस्तान
अफगानिस्तान (19.2 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन)
रन गेंद
हजरतुल्लाह 11 06
असगर स्टेनिकजाई 05 05
शेनवारी 17 19
करीम 00 03
नबी 49 40
एस अशरफ 06 07
जादरान 40 36
विकेट पतन - 16-1, 30-2, 30-3, 43-4, 50-5
गेंदबाजी
रन विकेट
रेकिंन 39 02
पी चेज 27 01
जे लिटिल 28 01
थांपसन 12 01
गेटकैट 21 01
एस सिंह 01 00
डॉक्रैल 07 00
23 को होगा दूसरा मुकाबला
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 24 फरवरी को होगा। इसके बाद इसी मैदान पर पांच वन डे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल करना हमेशा महत्वपूर्ण होता है। हमारे टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का शॉट सलेक्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। नबी और जादरान ने बीच के ओवरों में दबाव के बावजूद अच्छी बल्लेबाजी की। पहले हमारा फोकस सीरीज जीतने पर है। उसके बाद हम अपनी रिजर्व बेंच को आजमाएंगे।
असगर स्टेनिकजाई, कप्तान, अफगानिस्तान
मैदान को देखते हुए हमने कुछ रन कम बनाए। हमारे गेंदबाजों ने हमें वापसी कराई थी लेकिन अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया। थांपसन के न होने से टीम को नुकसान हुआ। लेकिन अच्छी बात है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
पॉल स्टर्लिंग, कप्तान, आयरलैंड