फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New DGP Abhinav Kumar is often in news for his statements

Uttarakhand New DGP: बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं अभिनव, इस बात की खूब हुई थी चर्चा

Thu, 30 Nov 2023 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 30 Nov 2023 03:56 PM IST
सार

आमिर खान के टीवी प्रोग्राम में उन्होंने पुलिस के कामकाज को लेकर टिप्पणी की थी। साथ ही बड़ी ही बेबाकी से उन्होंने पुलिस और सरकार के रिश्तों को भी एक उदाहरण देकर बताया था। वर्ष 2012 में आए इस प्रोग्राम में उनका यह बयान आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद है।

विज्ञापन
Uttarakhand New DGP Abhinav Kumar is often in news for his statements
अभिनव कुमार - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

टीवी और मीडिया में दिए गए अपने बयानों को लेकर आईपीएस अभिनव कुमार अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। करीब 11 साल पहले अभिनेता आमिर खान के एक टीवी प्रोग्राम में उन्होंने पुलिस को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान की हर तरफ चर्चाएं हुईं। आज भी उनके इस बयान का जिक्र पुलिस पर होने वाली परिचर्चाओं में किया जाता है। इसी साल वह अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को पुलिस का माफीनामा लिखकर चर्चाओं में आए।

विज्ञापन


आमिर खान के टीवी प्रोग्राम में उन्होंने पुलिस के कामकाज को लेकर टिप्पणी की थी। साथ ही बड़ी ही बेबाकी से उन्होंने पुलिस और सरकार के रिश्तों को भी एक उदाहरण देकर बताया था। वर्ष 2012 में आए इस प्रोग्राम में उनका यह बयान आज भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसे लेकर उन दिनों बड़ी बहस छिड़ी थी। उन्होंने बताया था कि पुलिस किन हालातों में काम करती है। साथ ही यह कहा कि कोई पुलिस अधिकारी दिल पर हाथ रखकर यह नहीं कह सकता है कि उसने अपना काम ईमानदारी से किया। इसके बाद पिछले दिनों अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई और फिर कोर्ट के निर्णय के बाद उन्होंने आर्यन खान को पुलिस का माफीनामा लिखा था।

विज्ञापन

VIDEO : विदाई समारोह में अनुभव साझा करते वक्त भावुक हुए डीजीपी अशोक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनव ने कहा था कि आर्यनखान के केस में पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट का एक के नियमों को दरकिनार किया। आर्यन तकनीकी रूप से वयस्क था लेकिन उसका नाम मीडिया में उछाला गया। उन्होंने एक बेटे के पिता और पुलिस अफसर के तौर पर माफीनामा लिखा था। इसके बाद उन्होंने एक टीवी प्रोग्राम में अपने इस पत्र की चर्चा की और कहा था कि अगर कोई हाई प्रोफाइल केस में गिरफ्तार हो रहा है तो उसको हाई प्रोफाइल बाप का बेटे होने की अलग से सजा दें? अगर आप वाकई में बराबरी की बात कर रहे हैं तो ऐसे कितने मामले होंगे, जिनमें आप एनडीपीएस केस के हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़े आरोपियों के नाम जानते होंगे। कहा था कि जब उन्होंने यह पत्र लिखा तब तक आर्यन खान की बहुत-सी बातें आम हो चुकी थीं। पिछले दिनों भी वह अपने एक लेख के कारण चर्चाओं में आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed