फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IPL batsman Rinku Singh in Dehradun For 39th All India Uttarakhand Gold Cup Cricket Tournament

Uttarakhand: दून में अपने बल्ले का जलवा दिखाएंगे सिक्सर किंग रिंकू, IPL में धमाकेदार खेल से बटोरी थी सुर्खियां

Fri, 09 Jun 2023 02:56 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 09 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत कई जाने-माने खिलाड़ी भी दून में गोल्ड कप खेल चुके हैं। वहीं अब आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह दून में खेलने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
IPL batsman Rinku Singh in Dehradun For 39th All India Uttarakhand Gold Cup Cricket Tournament
महेंद्र सिंह धोनी और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह शुक्रवार को दून में अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। रिंकू सिंह दून में चल रही 39वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच खेलने के लिए आए हैं। वह उत्तरप्रदेश की टीम के लिए खेलेंगे।

विज्ञापन

नौ जून की सुबह नौ बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में यूपी और दिल्ली की टीम के बीच मुकाबला होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि रिंकू देर शाम दून पहुंच गए हैं। मैच के बाद वह खिलाड़ियों को क्रिकेट के महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे। रिंकू उत्तरप्रदेश की रणजी टीम के अहम बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

पांच छक्के दागने के बाद चर्चाओं में आए थे रिंकू
इस साल आईपीएल के 2023 सत्र का गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक रहा था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 204 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह के छक्का के दम पर तीन विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच में रिंकू सिंह ने ओवर की आखिरी पांच गेंदों में पांच छक्के उड़ाए थे। इसके बाद ही रिंकू चर्चाओं में आए और उन्हें सिक्सर किंग और बेहतरीन फिनिशर का नाम दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी भी दून में खेल चुके हैं गोल्ड कप

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत कई जाने-माने खिलाड़ी भी दून में गोल्ड कप खेल चुके हैं। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इन खिलाड़ियों के दून आने से क्रिकेट जगत में भविष्य तलाश रहे युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। आने वाले दिनों में भी अन्य खिलाड़ियों के आने की भी सूचना है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: युवाओं के लिए खुशखबरी... एनडीए और सीडीएस प्रारंभिक परीक्षा में चयन पर अब एक लाख रुपये देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed