फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Invoice of 50-50 thousand rupees to three dairies for spreading dirt

Dehradun News: गंदगी फैलाने पर तीन डेयरियों का 50-50 हजार रुपये का चालान

Fri, 28 Jul 2023 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Invoice of 50-50 thousand rupees to three dairies for spreading dirt
गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने सेवक आश्रम रोड पर तीन डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डेयरी मालिकों का 50-50 हजार रुपये का चालान कर दिया। तीनों डेयरी बिना पंजीकरण अवैध रूप से चलती पाई गईं। डेयरी स्वामियों को दोबारा शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि सेवक आश्रम रोड पर डेयरी से निकलने वाली गंदगी और गोबर नालियों में बहाया जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के नेतृत्व में टीम ने यहां डेयरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन डेयरियां गंदगी और गोबर नालियों में बहाते पाई गईं। जांच में पता चला कि इन डेयरियों का नगर निगम में पंजीकरण भी नहीं था। अवैध रूप से चल रही इन तीनों डेयरियों के मालिकों राजू यादव, इंदर सिंह, व हिंमाशु का टीम ने 50-50 हजार रुपये का चालान कर दिया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा गंदगी फैलाई तो कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में सफाई इंस्पेक्टर भूपेंद्र पंवार, सुपरवाइजर मोहित एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed