{"_id":"5d531b088ebc3e6cbb2a6bd8","slug":"investors-surrounded-the-president-of-the-money-grabbing-society-dehradun-news-drn3163228153","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन हड़पने वाले सोसायटी के अध्यक्ष को निवेशकाें ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन हड़पने वाले सोसायटी के अध्यक्ष को निवेशकाें ने घेरा
विज्ञापन
करनपुर पुलिस चौकी में आरोपी पीयूष अवस्थी की शिकायत करते निवेशक।
देहरादून/विकासनगर। पृथ्वी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी की आड़ में निवेशकों की मोटी रकम हड़पकर भागने का प्रयास कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष पीयूष अवस्थी को लोगों ने मंगलवार को घेर लिया। बाद में डालनवाला पुलिस ने हिरासत में लेकर अवस्थी को विकासनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। निवेशकों ने बाजार चौकी पर पहुंचकर हंगामा भी किया। इस मामले में एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
पृथ्वी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के नाम से प्रदेश के कई हिस्सों में ऑफिस खोलकर एफडी आदि के नाम पर खूब पूंजी निवेश कराया था। इसी बीच सोसायटी के ऑफिस बंद हुए तो निवेशकों में अफरातफरी मच गई। सोसायटी अध्यक्ष पीयूष अवस्थी को निवेशकों ने मंगलवार सुबह शहर के सहस्त्रधारा रोड़ स्थित आवास पर घेर लिया। आरोप है कि अवस्थी भागने की फिराक में था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अवस्थी को पकड़कर करनपुर पुलिस चौकी ले गई, यहां पर भी निवेशकों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि लोगों का आरोप है कि पृथ्वी कॉपरेटिव सोसाइटी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी की गई है। पीयूष अवस्थी के खिलाफ विकासनगर थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को विकासनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
वहीं विकासनगर थाने में स्थानीय निवासी कैलाश चंद ने मुकदमा दर्ज कराया है। कैलाश चंद ने पृथ्वी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष पीयूष अवस्थी और वाइस प्रेसिडेंट हिमांगी अवस्थी को आरोपी बनाया है। चौकी प्रभारी दीपक मैठाणी ने बताया कि विवेचना में सोसायटी द्वारा देहरादून के कैंट भानियावाला और हरिद्वार के रुड़की में भी शाखाएं खोल कर लोगों से धन जमा कराने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। सोसायटी के अध्यक्ष पीयूष अवस्थी निवासी नेहरू एनक्लेव विश्वास खंड गोमतीनगर लखनऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।