फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investor summit in dehradun 75000 Crore investment for Employment and Development

उत्तराखंड में उद्योगपतियों ने दिल खोलकर किया 'महानिवेश', पहले दिन ही हुई 75 हजार करोड़ की धनवर्षा

Mon, 08 Oct 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Investor summit in dehradun 75000 Crore investment for Employment and Development
इनवेस्टर्स समिट में पीएम मोदी के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल बेबीरानी मौर्य

प्रदेश में पहली बार हो रहे रोजगार और निवेश महाकुंभ के पहले दिन निवेशकों ने दिल खोल कर अपना खजाना खोला। देश के नामी औद्योगिक घरानों के उद्योगपतियों समेत देश दुनिया से आए निवेशकों ने 75 हजार करोड़ के निवेश पर करार किया। इससे प्रदेश में करीब डेढ़ लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य में निवेश करने के लिए इन्वेस्टर्स समिट में पहले दिन निवेशकों में काफी उत्साह दिखाई दिया। रिलायंस ग्रुप के सीएमडी मुकेश अंबानी ने जियो के जरिये बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी, हेल्थ केयर, शिक्षा सेक्टर में निवेश करने की योजना की घोषणा की। वहीं अडानी ग्रुप के निदेशक प्रणव अडानी ने राज्य में आर्गेनिक उत्पादों की मार्केटिंग में 300 करोड़ और एग्रीकल्चर व लॉजिस्टक में 200 करोड़ निवेश करने पर करार किया।
विज्ञापन


होम बुरुप कंपनी ने दिल्ली एनसीआर में आर्गेनिक उत्पादों की मार्केटिंग के लिए 100 करोड़ का निवेश कर आउटलेट खोलने पर एमओयू किया। सोलर ऊर्जा सेक्टर में उद्योगपति एचसी बाधवा ने 21 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन हंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक डा. बीपी शर्मा ने हेली सेवाओं की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए निवेश करने एलान किया है। इसमें चिन्यालीसौंड और गोचर से हेली सेवा शुरू करने और देहरादून से सिंगापुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है। इन्वेस्टर्स समिट में पहले दिन तक करीब 75 हजार करोड़ के निवेश पर करार किया गया। जिससे करीब डेढ़ लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। 

यहां हुए निवेश के लिए एमओयू

पर्यटन    13 हजार करोड़
कृषि    1800 करोड़
सोलर ऊर्जा    27 हजार 500 करोड़
हर्बल व ऐरोमेटिक    1325 करोड़
एमएसएमई उद्योग    1800 करोड़
बड़े विनिर्माण उद्योग    8000 करोड़

-जैविक उत्पादों की मार्केटिंग में अडानी ग्रुप करेगा 300 करोड़ का निवेश
-दिल्ली एनसीआर में 100 करोड़ का निवेश कर आर्गेनिक आउटलेट खोलेगी होम बुरुप कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed