{"_id":"673a5ec30f67bebdd10a8b99","slug":"investigation-started-for-defrauding-couple-of-rs-87-lakh-and-plot-amount-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-549998-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दंपती से 87 लाख और भूखंड की रकम ठगने की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दंपती से 87 लाख और भूखंड की रकम ठगने की जांच शुरू
विज्ञापन
देव कृपा के नाम पर दंपती से 87 लाख और दो भूखंड बेचकर मिली रकम ठगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दंपती ने डीजीपी से शिकायत की थी। डीजीपी के आदेश पर सेलाकुई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। देहरादून के अजबपुर खुर्द के मधुर विहार फेस निवासी अराधना थपलियाल ने डीजीपी को शिकायत में बताया था कि वह टिहरी गढ़वाल जिले के नैनबाग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाव में अध्यापिका हैं। उनके पति दिगंबर थपलियाल टीएचडीसी सिंगरौली में कार्यरत हैं।
बताया कि 2018 में उनकी पहचान उत्तरकाशी के खरसाली निवासी पंकज पंवार से हुई थी। उसने बताया कि वह यमुनोत्री धाम के पंडितों के गांव खरसाली में रहता है। उस पर अघोरनाथ देवता की कृपा है। उसके मुंह से निकली हर बात सच हो जाती है। धार्मिक आस्था के चलते उसे अपने घर में आमंत्रित किया। इसके बाद उसका घर आना जाना शुरू हो गया। वर्ष 2019 में आरोपी ने भाऊवाला और शीशमबाड़ा में खरीदे गए दो प्लाटों का कुप्रभाव बच्चों पर पढ़ने का डर दिखाया और जल्द प्लाॅट बेचने के लिए कहा। उसने कहा कि प्लांट बिकवाने की जिम्मेदारी उसकी रहेगी। पति व्यक्ति के झांसे में आ गए प्लॉट बेच दिया। इससे जो रुपये मिले वह पंकज ने अपने पास रख लिया और पति को दून के हरिद्वार रोड पर रिस्पना पुल के पास एक निर्माणाधीन मॉल को दिखाया। कहा कि इसमें एक करोड़ रुपये का एक फ्लोर वह उन्हें दिला देगा। उसने कहा कि यह माल पंकज राणा और विजेंद्र सिंह रावत का है, जो उसके परिचित हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि पति उसके झांसी में आ गए। उन्होंने उसके बैंक खाते में 87 लख रुपये जमा करवा दिए। इसके अलावा गांव में परिवार के लिए पूजा करने के नाम पर कभी वह 10 हजार रुपये तो कभी 22 हजार रुपये लेता रहा। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच टीम आरोपी के फोन नंबर और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटा रही है।