फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interview of kamna chandra

‘रेडियो पर सुना आजादी का ऐलान तो झूम उठे थे हम’

Thu, 15 Aug 2013 11:32 AM IST
देहरादून/नलिनी गुसाईं
देहरादून/नलिनी गुसाईं Updated Thu, 15 Aug 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
interview of kamna chandra

‘66 साल बीत गए, लेकिन आज भी वह फिल्म लेखिका कामना चंद्रा को आजादी का दिन अच्छी तरह याद है। 14 अगस्त 1947 की रात रेडियो पर पं. जवाहरलाल नेहरू का भाषण सुना।

विज्ञापन


रेडियो पर ही आजादी का ऐलान हुआ तो एमकेपी कालेज के हास्टल में रहने वाली मैं और मेरी सहपाठी छात्राएं झूम उठीं। खुशी इतनी थी कि रातभर घंटियां बजाकर, देशभक्ति गीत गाते रहे। अगली सुबह सूरज की किरण बेहद खास लगीं, 15 अगस्त के उस दिन हम आजाद जो हुए थे।’
विज्ञापन


कुछ इन शब्दों में प्रख्यात फिल्म लेखिका कामना चंद्रा ने अमर उजाला से आजादी का अपना अनुभव बांटा। बताया कि अगली सुबह छात्राओं ने कालेज में जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून के एमकेपी से खास जुडाव
प्रेमरोग, चांदनी, करीब, भैरवी और 1942 ए लव स्टोरी जैसी फिल्में लिख चुकी कामना ने बताया कि उनकी पढ़ाई एमकेपी कालेज से हुई। मूलत: मुजफ्फरनगर की रहने वाली कामना ने बताया कि उनकी पढ़ाई के लिए मां ने घर की जमीन बेच डाली थी। बताया कि दून से उन्हें खास लगाव है। 1948 में राजकपूर की पहली फिल्म आग उन्होंने यहां के प्रभात सिनेमा में देखी। अपनी पहली फिल्म ‘प्रेमरोग’ उन्होंने राजकपूर के लिए ही लिखी थी। दून निवासी मनोज पंजानी बताते हैं कि वह जब भी कामना से मिलने मुंबई गए, दून का होने के नाते वह बिना इंतजार कराए मिलीं।


नाटकों से फिल्मों की ओर
कामना ने रेडियो के लिए कई नाटक लिखे। कामना के मुताबिक जब उन्होंने महसूस किया कि हिंदी फिल्मों में अच्छी कहानियों का अभाव है, तो वह राजकपूर के पास पहुंची। इसके बाद राजकपूर ने उनकी लिखी कहानी पर प्रेमरोग बनाई। यश चोपड़ा ने उनकी कहानी पर चांदनी बनाई, जो 50 हफ्ते तक सिनेमा हाल में चली। दून के प्रभात में भी यह फिल्म 25 हफ्ते तक लगी रही। कामना की बेटी तनुजा चंद्रा ने जख्म, तमन्ना, दिल तो पागल है आदि फिल्मों की कहानियां लिखी हैं।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed